
No Income Tax in these countries : किसी भी देश की सरकार के पास जिन स्रोतों से देश को चलाने के लिए पैसा आता है, उनमें इनकम टैक्स की भूमिका बहुत अहम होती है। सरकार इनकम टैक्स से अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा हासिल करती है। भारत समेत दुनिया के करीब करीब सभी देशों में ऐसा ही होता है। जिसकी जितनी अधिक इनकम उतना अधिक उसे टैक्स देना होगा। पर क्या आप जानते हैं कि कई देश ऐसे हैं, जहां टैक्स नहीं लगता। लोग अपनी पूरी कमाई अपने जेब में रखे हैं। ऐसे देश टैक्स फ्री नेशंस कहलाते हैं। जानते हैं इनके बारे में।
बहामास और यूएई
बहामास पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। इस देश में जो नागरिक हैं, वे टैक्स से बच जाते हैं। उन्हें टैक्स नहीं देना होता। यूएई दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है। यहां के लोग भी इनकम टैक्स से मुक्त हैं। यूएई की सरकार तेल और पर्यटन पर बहुत पैसा कमाती है। यहां की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है। यही वजह है कि लोगों को टैक्स में छूट मिली हुई है।
बहरीन और ब्रूनेई
बहरीन भी एक खाड़ी देश है। ये के नागरिकों भी टैक्स से बच जाते हैं। उन्हें टैक्स नहीं भरना होता। बहरीन की सरकार अपने नागरिकों से इनकम टैक्स के रूप में एक रुपया भी नहीं लेती। ये एक तेल के भंडार वाला देश है। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। ब्रुनेई भी तेल से मालामाल देश है। ये नक्शे पर दक्षिण पूर्व एशिया में मौजूद है। ब्रूनेई भी देश के नागरिकों से बतौर टैक्स कुछ नहीं लेता।
केमैन आइलैंड्स और कुवैत
केमैन आइलैंड्स और कुवैत के नागरिकों को भी टैक्स नहीं देना होता। केमैन आइलैंड्स उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरिबियन क्षेत्र का देश है। यह बेहद खूबसूरत है और यहां सालाना बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। पर्यटन से यहां की सरकार काफी पैसा कमाती है और इसीलिए नागरिकों से कोई टैक्स नहीं लेती। कुवैत भी खाड़ी देशों में शामिल है। इस देश के पास अकूत दौलत है। यहां की सरकार नागरिकों से कोई इनकम टैक्स नहीं लेती। कुवैत की अर्थव्यवस्था का आधार है तेल। यहां अमीरों की बड़ी संख्या है।
ओमान और कतर
ओमान भी तेल संपन्न देश है। यहां के लोग और सरकार काफी मालामाल है। इसलिए इस देश के नागरिक भी टैक्स नहीं भरते। ओमान में तेल और गैस के बड़े भंडार हैं। यही वजह है कि सरकार के पास काफी पैसा और यहां के नागरिक टैक्स से बच जाते हैं। कतर में हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप हुआ है। कतर ने दुनिया को इस इससे अपने पैसे की झलक दिखाई। ये एक मालामाल देश है, जिसके पास तेल और गैस बहुत है। इसलिए यहां के नागरिक भी टैक्स से मुक्त हैं।
ये हैं बाकी 4 देश
अन्य वे 4 देश जहां के नागरिकों को टैक्स नहीं देना होता, उनमें मालदीव, मोनाको, नाउरू और सोमालिया शामिल हैं। मालदीव टूरिज्म से पैसा कमाता है, जबकि मोनाको एक बहुत छोटा देश होने के बावजूद कई स्रोतों से इनकम हासिल करता है। नाउरू (दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र) भी नागरिकों से आयकर नहीं वसूलता।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications