नई दिल्ली, अगस्त 28। अकसर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी घटनाओं में किसी का लॉटरी से रातोंरात करोड़पति बनना या किसी को हीरा मिलना शामिल है। इसी तरह की एक घटना मध्य प्रदेश के धार शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र से सामने आई है। इस क्षेत्र के गुरु नानक मार्ग पर एक मकान की खुदाई के चल रही थी। तब ही वहां सोना मिला। आगे जानिए पूरी घटना क्या है।
मजदूरों को मिला सोने
पौ चौपाटी क्षेत्र में जिस मकान की खुदाई चल रही थी, उसकी खुदाई करने वाले मजदूरों को ही सोना मिला है। ये मकान कई साल पुराना है। मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने की गिन्नियां दिखीं। मजे की बात यह है कि मजदूर सोने की गिन्नियों को लेकर रफूचक्कर हो गए। उन्होंने सोने की गिन्नियों के बारे में किसी को नहीं बताया।
आपस में लगे झगड़ने
घर पहुंच कर मजदूरों में बहस शुरू हो गयी और वे आपस में झगड़ने लगे। इसी से मामले का खुलासा हो गया। वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को इस बात की जानकारी लगी। पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में लिया और उनके पास से सोने की गिन्नियां जब्त कर लीं। ये पूरा मामला धार शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र के गुरु नानक मार्ग का है। वहां स्थित एक मकान में सोना मिला है, जो कि कई साल पुराना है।
बांट लिया सोना
मकान की मजदूर कई दिनों से खुदाई कर रहे थे। उनके हाथ सोना लगा तो बिना किसी को बताए निकल गए और सोना आपस में बांट लिया। मगर उनका ये प्लान तब चौपट हो गया जब वे आपस में बहस करने लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा और सब कुछ सामने आ गया। पुलिस सोने को लेकर छानबीन कर रही है। ये छानबीन सोने की असल स्थिति पता लगाने के लिए की जा रही है।
बनने लगीं कहानियां
इस बीच लोगों के बीच तरह तरह की बातें बनने लगीं। सोने को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग किस्से कहानियां बन गयीं। चर्चा ये आम हो गयी कि मकान के नीचे दो-तीन किलो सोना मिला है। इस बीच पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी की तरफ से सोना मिलने की पुष्टि की गयी है। फिलहाल ये बात सामने नहीं आई है कि कितना सोना मिला है।
कब से हो रही थी खुदाई
इस मकान में पिछले एक-डेढ़ महीने से खुदाई हो रही थी। इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि मजदूरों को सोना कब मिला। फिलहाल इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कयास ये भी लगाये जाने लगे हैं कि मकान के नीचे छुपा हुआ खजाना भी हो सकता है। जिन मजदूरों को ये सोना मिला उनमें से एक मजदूर ने बाइक खरीदी। हो यह भी सकता है कि जितना सोना मिला है वास्तव में उससे अधिक मजदूरों को मिला हो और सारा सोना बरामद न हुआ हो। जो मजदूर बाइक लेकर आया है वे शराब में भी पैसा उड़ा रहा था और उसी ने अपने क्षेत्र में इस बात को आम कर दिया। इसी कारण मजदूरों में कहासुनी गई। इसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंच गया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
