नई दिल्ली, मई 14। आप बाजार से चिप्स का जो पैकेट खरीदते हैं उसकी कीमत 10-20 रु होती है। बल्कि 5 रु वाला चिप्स का पैकेट भी उपलब्ध होता है। 5 रु वाले पैकेट में भी 12-15 चिप्स निकलते हैं। पर क्या आप यकीन करेंगे कि एक अनोखे चिप्स के टुकड़े की कीमत करीब 2 लाख रु लगाई गयी है। यकीन करना मुश्किल है न। मगर ये सच है। एक शख्स ने एक चिप्स के टुकड़े की कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 2 लाख रु रखी है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
क्यों है इतनी कीमत
प्रिंगल्स चिप्स का एक टुकड़ा ईबे पर 2,000 पाउंड (करीब 2 लाख रुपये) की भारी कीमत पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इसके ओनर का मानना है कि इसका कुरकुरा का आकार "बेहद दुर्लभ" है। इसीलिए इस चिप्स की इतनी अधिक रखी गयी है। एक खट्टे क्रीम और प्याज के स्वाद वाले प्रिंगल्स की लिस्टिंग दिखाती है कि चिप्स टॉप किनारे पर मुड़ा हुआ कुरकुरा दिखाता है, जो इसके बाकी हिस्सों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।
क्या है विक्रेता का दावा
हाई वायकोम्बे, बकिंघमशायर (यूके) के विक्रेता ने दावा किया कि इसका क्रिस्प (कुरकुरा) एक "बिल्कुल नया, अप्रयुक्त, बिना खुला और बिना क्षतिग्रस्त आइटम" है। वैसे इस बात की भी संभावना है कि आप लगभग 1.65 पाउंड में प्रिंगल्स का एक पैकेट खरीदें और अपना एक मुड़ा हुआ क्रिस्प उसमें पाकर भाग्यशाली बनें।
और भी कई लोग बेच रहे
दिलचस्प बात यह है कि ईबे पर फोल्डेड प्रिंगल्स बेचने वाला वह अकेले नहीं है। कुछ लोग इसे काफी कम कीमत पर बेच रहे हैं। रेडडिच में एक विक्रेता केवल 50 पाउंड के लिए दो सोर (खट्टे) क्रीम और प्याज चिप्स की पेशकश कर रहे हैं, जबकि मैनचेस्टर में, एक हनी ग्लेज़्ड हैम फ्लेवर्ड प्रिंगल्स इसी कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन 15 पाउंड के अतिरिक्त डिलिवरी चार्ज के साथ।
किस्तों में करें भुगतान
चिप्स के विक्रेता को भी पता था कि कुछ लोगों को राशि का भुगतान करने में मुश्किल होगी। नतीजतन, विक्रेता ने एक फाइनेंस विकल्प भी ऑफर किया है जहां एक खरीदार दो साल की किश्तों में पूरी राशि का भुगतान कर सकता है, इस मामले में, फोल्ड चिप के लिए कुल राशि 2.15 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।
पहले भी घटनाएं सामने आईं
इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इनमें कुछ अटपटी कीमत पर कई प्रोडक्ट्स बेचने के लिए लिस्ट किए गए। उदाहरण के लिए, पिछले साल, एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की को फूला हुआ डोरिटो मिला, जिसकी नीलामी कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications