नई दिल्ली, मार्च 27। अकसर लोग कुछ खरीदते हैं और उन्हें दुकानदार या रिक्शे वाले से बदले में चिल्लर मिलती है। कुछ लोग इसे 'कीप द चेंज' बोल कर वापस विक्रेता को ही दे देते हैं। कुछ लोग वापस लेकर किसी जरूरतमंद को देते हैं। कुछ लोग पर्स या जेब में रख लेते हैं, जो उनकी जेब भारी करती है। आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता होगा। इस चिल्लर से आप कुछ बड़ा खरीद नहीं सकते। इसलिए इनकी अहमियत भी कम ही रहती है। पर एक महिला इसी चिल्लर से करोड़पति बन गयी। ये कहानी बहुत दिलचस्प है। आइए जानते हैं।
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना की महिला
जब लोग लॉटरी खरीदते हैं तो उनके जीतने की क्या संभावना रहती है? अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में एक महिला एक बड़ी लॉटरी जीतने का जश्न मना रही है। दरअसल वहां एक महिला ने टिकट खरीदने के लिए अपने बचे हुए चेंज यानी चिल्लर का उपयोग किया और बदले में उसे बड़ी रकम जीतने का मौका मिला।
कहां से आई चिल्लर
साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अनुसार महिला ने 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जीती है। यह महिला एंडरसन में पियरमैन डेयरी रोड पर पावर ट्रैक #13 पर अपनी कार में ईंधन भरवा रही थी, जब उसने एक दक्षिण कैरोलिना स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा। महिला जब वापस अपनी कार में आई तो उसने टिकट स्क्रैच किया। उसे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ कि उसे टिकट पर आखिरी नंबर मिला है। उसे पता चला कि उसने 200,000 डॉलर का पुरस्कार जीता।
नहीं हुआ यकीन
अकसर ऐसे इनाम जीतने वालों को एकाएक यकीन नहीं होता। उन्हें भी यकीन नहीं हुआ। लॉटरी विजेता महिला के अनुसार उसने हमेशा सोचा था कि वह लॉटरी जीतेगी लेकिन ऐसा कब होगा यह वह नहीं जानती थी। लॉटरी जीतने पर उनका दिल जोरों से धड़क रहा था। उन्होंने अपनी जीत के बारे में कहा कि मैं अभी भी बहुत घबराया हुई हूं।
कई लोग जीते
वह अकेली नहीं हैं जो लॉटरी जीती हैं। पावर ट्रैक स्टोर जहां उन्होंने लकी टिकट खरीदा था, उसे भी विजेता को टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर का कमीशन मिला। लॉटरी अधिकारियों के अनुसार, तीन और टॉप पुरस्कार दक्षिण कैरोलिना में हैं।
एक और महिला बनी थी अमीर
इसी तरह पिछले साल मिसौरी की एक महिला की किस्मत तब मिनटों में बदल गई जब उसने फ्लोरिडा लॉटरी स्क्रैच-ऑफ टिकट में 10 लाख डॉलर का इनाम जीता। उसने ये टिकट अपनी फ्लाइट रद्द करने के बाद टाइम पास के लिए खरीदा था। ये महिला है कैनसस सिटी, मिसौरी की 51 वर्षीय एंजेला कारवेला, जिन्होंने पिछले महीने द फास्टेस्ट रोड से यूएसडी 1,000,000 स्क्रैच-ऑफ गेम में 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीता। यह 10 लाख डॉलर की वैल्यू भारतीय मुद्रा मे करीब 7.4 करोड़ रु होती है। जहां तक लॉटरी के इनाम का सवाल है तो इसमें पेमेंट लेने के अलग-अलग ऑप्शन थे, जिसमें से एंजेला ने एक साथ 7.90 लाख डॉलर लेने का ऑप्शन चुना। वे बताती हैं कि मुझे लग रहा था कि मेरी फ्लाइट अप्रत्याशित रूप से रद्द होने के बाद कुछ अजीब होने वाला है। और हुआ ये कि वे अमीर हो गईं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications