नई दिल्ली, नवंबर 17। भारत में बहुत से लोगों में वीआईपी कार नंबर की तरह वीआईपी मोबाइल नंबर का भी क्रेज होता है। और यह क्रेज आज से नहीं है, बल्कि काफी पहले से खास नंबरों पर लोगों की नजर रहती है। उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि नंबर किस कंपनी का है, बस वो स्पेशल यानी वीआईपी होना चाहिए। हाल ही में एक ऐसा ही नंबर बकायदा नीलामी में बिका है। जी हां सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के एक खास नंबर के लिए बोली लगाई गई, जिसमें राजस्थान के एक व्यक्ति को कामयाबी मिली। जानते हैं इस नंबर की डिटेल।
कितने में बिका ये नंबर
बीएसएनएल इस समय अपने सबसे अच्छे समय से नहीं गुजर रही है। मगर अब भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी के कुछ 'वीआईपी' नंबर अभी भी उन लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं, जो आकर्षक कॉन्टैक्ट डिटेल रखना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक अजीबोगरीब खरीदारी में कोटा शहर (राजस्थान) के एक खरीदारी ने बीएसएनएल के एक वीआईपी मोबाइल नंबर को खरीदा। इसे बोली लगा कर 2.4 लाख रुपये में खरीदा गया।
क्या है नंबर की खासियत
एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल के इस नंबर में लगातार 6 शून्य आते हैं। जी हां शुरुआती 3 अंकों का खुलासा नहीं किया गया है। इसके बाद एक अंक 7 है, जबकि उसके बाद लगातार 6 जीरो हैं। एक हिंदी दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ऑनलाइन पोर्टल पर ये वीआईपी मोबाइल नंबर बिक्री के लिए उपलब्ध था, जहां लोग ऐसे नंबरों के लिए नीलामी में बोली लगा सकते हैं।
3 ऐप्पल फोन खरीदे जा सकते हैं
इस वीआईपी नंबर XXX7000000 ने खरीदारों के बीच मुकाबले की स्थिति बना दी। राजस्थान के कोटा से एक आलू व्यापारी 2.4 लाख रुपये की बोली लगातार खुद को इस नंबर के लिए विजेता बना लिया। यह कीमत इतनी है कि इसमें कोई भी 3 ऐप्पल आईफोन 13 डिवाइस खरीद सकता है। भारत में ऐप्पल 13 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।
एक हफ्ते तक लगी बोली
यह नंबर एक हफ्ते से नीलामी में था। बोली की शुरुआत केवल 20,000 रुपये से हुई थी और बढ़ते बढ़ते 2 लाख रुपये से अधिक हो गई। नीलामी के विजेता और बीएसएनएल मोबाइल नंबर के नए मालिक कोटा के तनुज दुदेजा हैं, जो आलू के व्यापारी हैं। विजेता ने फर्रुखाबाद में बीएसएनएल कार्यालय से विजेता बोली के बाद मोबाइल नंबर कलेक्ट किया। बीएसएनएल के एक कर्मचारी के अनुसार, दुदेजा को वीआईपी मोबाइल नंबर रखना पसंद है। 2.4 लाख रुपये का वीआईपी नंबर उनकी ऐसी दूसरी खरीदारी है। वे इससे पहले भी एक लाख रुपये में एक और नंबर खरीद चुके हैं।
आप भी खरीद सकते हैं वीआईपी नंबर
आम लोग भी बीएसएनएल की वेबसाइट पर नीलामी के जरिए ऐसे वीआईपी नंबर हासिल कर सकते हैं। बीएसएनएल के वीआईपी नंबर कंपनी की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होते हैं। यदि आप फैंसी नंबर रखने में रुचि रखते हैं, तो बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाएं और 'मोबाइल एंड डेटा' ड्रॉपडाउन मेनू से "फैंसी नंबर ऑक्शन" चुनें। इसके बाद आप बोली लगा कर ऐसा नंबर हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
