नई दिल्ली, सितंबर 18। अकसर पैसों के मामले में दुनिया में अजीब-अजीब घटनाएं सामने आती हैं। इनमें ऐसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं जिनमें किसी व्यक्ति के खाते में अचानक बैंक गलती से करोड़ों रु डाल देता है। कुछ इसी तरह की खबर ऑस्ट्रेलिया से सामने आई। वहां एक छात्रा को बैंक ने गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट लिमिट दे दी। यानी वे उस ओवरड्राफ्ट का फायदा उठा कर जितना चाहे खर्च कर सकती है। अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी मिलने पर उस लड़की ने क्या किया, आगे जानिए।
खर्च कर दिए 24 करोड़ रु
बैंक की तरफ से गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट मिलने के बाद उस छात्रा ने एक शानदार लाइफस्टाइल और डिज़ाइनर हैंडबैग पर पैसा उड़ाना शुरू कर दिया और करीब 26 लाख पाउंड यानी करीब 24 करोड़ रु खर्च कर दिए। ये छात्रा हैं क्रिस्टीन जियाक्सिन ली, जो उस समय ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रही थीं। उन्होंने क़ीमती अपार्टमेंट पर पैसा खर्च किया। साथ ही लगभग बहुत सारा पैसा गुप्त बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।
मात्र 21 साल थी आयु
21 साल की क्रिस्टीन जियाक्सिन ली ने अपने बैंक द्वारा गलती से दिए गए असीमित ओवरड्राफ्ट के 2.6 मिलियन पाउंड का उपयोग किया। जबकि ली को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराधों के लिए आरोपित किया गया, तो वह अदालत के सामने गईं। वहां उन पर से चार्ज हटा दिए गए। द सन की रिपोर्ट के अनुसार वे मलेशिया की हैं। चार्ज हटने पर वे अपने परिवार के पास घर गईं, और अब लापता हैं।
कैसे हुई गलती
बता दें कि ली एक केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा थी। उन्हें उनके बैंक वेस्टपैक द्वारा एक प्रोसेसिंग एरर के बाद असीमित ओवरड्राफ्ट दिया गया था। मगर इस गलती को दो साल तक ध्यान नहीं पकड़ा गया। ली ने 11 महीने तक जम कर खर्च किया और लगभग 2.6 मिलियन पाउंड उड़ा दिए। ली ने जिन चीजों की खरीदारी की उनमें डिजाइनर हैंडबैग, कपड़े, आभूषण, मोबाइल फोन और एक वैक्यूम क्लीनर शामिल रहे।
लग्जरी ब्रांड्स की चीजें खरीदीं
ये आइटम चैनल, कार्टियर और क्रिश्चियन डायर सहित कई लक्ज़री ब्रांडों के थे। वह एक आलीशान पेंटहाउस अपार्टमेंट में भी रहीं। अप्रैल 2015 में बैंक द्वारा एरर का पता लगाया गया। तब तक ली ने बहुत पैसा खर्च कर दिया था। बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक ने उन्हें फोन किया और कहा कि वे बताए लाखों पाउंड कहां उड़ाए गए।
क्या रही ली की दलील
ली ने पहले दावा किया था कि उनका लगा कि उनके माता-पिता ने पैसे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। उसके प्रेमी, विंसेंट किंग ने पैसे के बारे में कुछ भी पता होने से इनकार किया। समझा जाता है कि जब ली को पता चला कि पुलिस पैसे के बारे में उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है तो ली ने अपने लिए एक इमरजेंसी मलेशियाई पासपोर्ट की व्यवस्था की ताकि देश से निकला जा सके। फिर उसी वर्ष सिडनी हवाईअड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने मलेशिया जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश की। 2017 में उसके खिलाफ आरोप हटा दिए गए, और अभियोजकों ने आरोप वापस लेने का कोई कारण नहीं बताया।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications