नई दिल्ली, अक्टूबर 06। दुनिया में अकसर कुछ चीजें होती हैं, जिनकी कीमत समय के साथ बढ़ती जाती है। कुछ खास चीजों की नीलामी होती है, जिसमें वे काफी अधिक कीमत पर बिकती हैं। एक ऐसा ही चाइनीज फूलदान काफी अधिक कीमत पर बिका है। ये चाइनीज फूलदान वैसे तो मात्र 1.6 लाख रु का था, मगर नीलामी में इसे 62 करोड़ रु में बेचा गया। आगे जानिए ऐसा क्या खास था इस फूलदान में।
अजब-गजब घटना
एक असामान्य और बिल्कुल आश्चर्यजनक करने वाली घटना में, एक चीनी फूलदान, जिसकी कीमत 2,000 डॉलर से कम थी (करीब 1.6 लाख रु), वो लगभग 9 मिलियन डॉलर (90 लाख डॉलर या 62 करोड़ रु) में बेचा गया। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार ऑक्शन हाउस की आधिकारिक वेबसाइट ने इस फूलदान को "बड़े तियानक्यूपिंग चीनी मिट्टी के बरतन और पॉलीक्रोम तामचीनी फूलदान के रूप में परिभाषित किया।
बेहद खास है स्टाइल
नीले-सफेद स्टाइल में गोलाकार बॉडी और लंबी बेलनाकार गर्दन वाला ये फूलदान नौ ड्रेगन और बादलों (आधार के नीचे का निशान) के डिजाइन वाला है। इस फूलदान का जो विक्रेता है वो काफी दूर रहता है और उसने फूलदान भी नहीं देखा। उसे यह अपनी मां से विरासत में मिला, जो इसकी मां को अपनी मां से विरासत में मिला था। यानी विक्रेता की नानी। वे पिछली शताब्दी में पेरिस की एक बड़ी कलेक्टर थीं।
कौन है खरीदार
फूलदान का खरीदार कथित तौर पर चीन से है। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जब इस फूलदान का कैटेलॉग पब्लिश हुआ, तो अधिक से अधिक लोग इस चीनी फूलदान को देखने के लिए आ रहे थे। हालांकि कुछ जानकार मानते हैं कि यह पुराना नहीं है। वैसे चीनी लोग अपने इतिहास के बारे में भावुक हैं और अपने इतिहास को एक्वायर कब्जा करने पर गर्व करते हैं।
एक और फूलदान
इसी तरह इसी साल मई में 18वीं सदी के एक दुर्लभ चीनी फूलदान को नीलामी में लगभग 1.5 मिलियन पाउंड (1.8 मिलियन डॉलर) में बेचा गया था। ये रकम तब भारतीय मुद्रा में करीब 14 करोड़ रु थी। बिक्री को मैनेज करने वाले इंग्लिश ऑक्शन हाउस ड्रीवेट्स के अनुसार सोने का पानी चढ़ा हुआ नीला आर्टिफैक्ट शुरू में 150,000 पाउंड का था, जो नीलामी में 1.5 मिलियन पाउंड यानी 10 गुना कीमत तक गया था।
कब का था वो फूलदान
विक्रेता इसके मूल्य से अनजान था, और इसलिए इसे रसोई में रखा, जहां एक एक्सपर्ट ने इसे देखा। ऑक्शन हाउस ने कहा कि दो फीट की ऊंचाई वाला चीनी मिट्टी का बरतन ये फूलदान कियानलोंग युग (1736-1795) का है। इस पर उस समय की छह कैरेक्टर की मुहर लगाई गयी है। इस फूलदान को कियानलोंग सम्राट के दरबार के लिए बनाया गया था, जो किंग राजवंश के छठे सम्राट थे। ड्रीवेट्स ने कहा कि इसके नीले, सोने और चांदी के रंग को प्राप्त करने के लिए लेटेस्ट हीटिंग तकनीकों का उपयोग करके तैयार किया गया होगा। कोबाल्ट ब्लू शेड प्राप्त करने के लिए फूलदान को लगभग 2,200 डिग्री फ़ारेनहाइट (लगभग 1,200 सेल्सियस) के तापमान पर तपाया हो गया होगा, जबकि आंतरिक फ़िरोज़ा रंग और बाहरी सोने और चांदी के रंग तामचीनी के लिए उपयुक्त भट्ठी में बनाए गए होंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
