नई दिल्ली, मई 23। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 के लिए दुनिया भर से अमीर और शक्तिशाली लोग इकट्ठा हुए। इसमें ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने कहा कि कोविड-19 महामारी में हर 30 घंटे में एक नया अरबपति बना। जबकि लगभग दस लाख लोग इस साल हर 33 घंटे में भयंकर गरीबी में पहुंचे। दावोस में 'प्रोफिटिंग फ्रॉम पेन' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी करते हुए, इस समूह ने आगे कहा कि आवश्यक वस्तुओं की लागत दशकों की तुलना में तेजी से बढ़ी है। इसलिए फूड और ऊर्जा क्षेत्रों में अरबपति हर दो दिन में एक अरब डॉलर तक अपनी सपत्ति बढ़ा रहे हैं। डब्ल्यूईएफ, जो खुद को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बताती है, दो साल से अधिक के अंतराल के बाद दावोस में अपनी वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रही है।
अरबपति पहुंच रहे दावोस
अरबपति अपनी दौलत में अविश्वसनीय उछाल का जश्न मनाने के लिए दावोस पहुंच रहे हैं। महामारी और अब फूड और ऊर्जा की कीमतों में भारी वृद्धि उनके लिए एक वरदान रहा है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक गैब्रिएला बुचर ने कहा कि अत्यधिक गरीबी बढ़ रही है और लाखों लोग केवल जीवित रहने की लागत में असंभव वृद्धि का सामना कर रहे हैं।
कितने नये अरबपति
रिपोर्ट से पता चला है कि महामारी के दौरान हर 30 घंटे में एक की दर से 573 लोग नए अरबपति बने। ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने इस साल उम्मीद जताई है कि हर 33 घंटे में एक मिलियन लोगों की दर से 263 मिलियन और लोग अत्यधिक गरीबी में पहुंच जाएंगे।
कितनी है दौलत
कोविड-19 के पहले 24 महीनों के दौरान अरबपतियों की संपत्ति में कुल मिलाकर बीते 23 वर्षों की तुलना में अधिक वृद्धि हुई है। दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति अब वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 13.9 प्रतिशत के बराबर है, जो 2000 में 4.4 प्रतिशत से तीन गुना वृद्धि को दर्शाती है। जानकार कहते हैं कि अरबपतियों की दौलत इसलिए नहीं बढ़ी है क्योंकि वे अब होशियार हैं या कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ऊर्जा कंपनियों का प्रोफिट
रिपोर्ट के अनुसार, पांच सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियां - बीपी, शेल, टोटल एनर्जीज, एक्सॉन और शेवरॉन - एक साथ हर सेकंड 2,600 अमेरिकी डॉलर का लाभ कमा रही हैं, और अब 62 नए फूड अरबपति हैं।
जानिए रिपोर्ट की अन्य बड़ी बातें
श्रीलंका से लेकर सूडान तक, रिकॉर्ड-उच्च वैश्विक खाद्य कीमतें सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल को जन्म दे रही हैं, जबकि कम आय वाले 60 प्रतिशत देश कर्ज संकट के कगार पर हैं। आगे कहा गया है कि 2,668 अरबपति - 2020 की तुलना में 573 अधिक - 12.7 ट्रिलियन डॉलर के मालिक हैं, जो 3.78 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि है। जबकि दुनिया के दस सबसे अमीर व्यक्ति मानवता के निचले 40 प्रतिशत या 3.1 बिलियन लोगों की तुलना में अधिक धन के मालिक हैं। सबसे अमीर 20 अरबपति उप-सहारा अफ्रीका के पूरी जीडीपी से अधिक के मालिक हैं। महामारी ने 40 नए फार्मा अरबपति बनाए हैं। मॉडर्ना और फाइजर जैसी फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन कोविड-19 वैक्सीन के अपने एकाधिकार के चलते हर सेकंड 1,000 डॉलर का लाभ कमा रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications