नई दिल्ली, जून 16। भारत के कई राज्यों में लॉटरी का चलन है। ये पूरी तरह लीगल होती है। भारत के अलावा भी कई देशों में लॉटरी चलती है। इनमें आयरलैंड, अमेरिका, यूएई और ब्रिटेन शामिल हैं। अमेरिका के कई राज्यों में अलग-अलग लॉटरी चलती है। हर कुछ दिन में वहां नये-नये विजेता सामने आते हैं। ऐसे ही एक नये विजेता सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे 1 मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती है। आगे जानिए इ व्यक्ति की पूरी कहानी।
कितना जीता इनाम
नॉर्थ कैरोलिना के एक व्यक्ति ने कहा कि उसने अपनी सामान्य लॉटरी खेलने के रुटीन से हटने का फैसला किया और एक स्क्रैच-ऑफ टिकट से 1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीत लिया, जो कि भारतीय मुद्रा में 7.8 करोड़ रु होते हैं। लॉटरी रुटीन बदलने का उनका फैसला सही साबित हुआ और उन्हें मालामाल बना दिया। आर्डेन के यामिर ब्रायंट ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह पिछले गुरुवार शाम को अपने आम तौर पर विजिट किए जाने वाले स्टोर पर जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्होंने दूसरे स्टोर से स्क्रैच-ऑफ खरीदने का फैसला किया।
हुए काफी हैरान
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार वे हमेशा कहते रहे हैं कि वे एक मिलियन डॉलर जीतने वाले है वे ब्लू मून में 30 डॉलर का टिकट खरीदना पसंद करते हैं। ब्रायंट ने एशविले में स्वीटन क्रीक रोड पर सिटीस्टॉप से 30 डॉलर मिलियनेयर मेकर टिकट खरीदने का फैसला किया। वह टिकट घर ले गये और शाम को अपनी पत्नी के साथ उसे स्क्रैच किया। वह हैरान रह गए कि उन्होंने 1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीत लिया।
क्या करेंगे पैसों का
वे एक छोटी लड़की की तरह चिल्लाते हुए घर में चारों ओर भाग रहे थे। उन्होंने सोचा कि वे भ्रम में है। मगर यह सच था। ब्रायंट ने कहा कि वे इस पैसे को अपनी पत्नी की कार का भुगतान करने और अगले स्कूल वर्ष के दौरान अपने बेटे के एथलेटिक खर्चों को कवर करने के लिए करेंगे।
और भी हैं विजेता
पिछले हफ्ते ही उत्तरी कैरोलिना के एक और व्यक्ति ने मोटा इनाम जीता। वे राज्य के लॉटरी मुख्यालय यह सोच कर गया कि उसने 600 डॉलर का इनाम जीता है। वे पैसे लेने गया था। मगर वो यह जानकर चौंक गया कि उसने वास्तव में लगभग 600,000 डॉलर जीते हैं। उसने अपनी उम्मीद से 1000 गुना बड़ी रकम जीती। 32 वर्षीय जोशुआ लॉकलियर ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने पेम्ब्रोक मिनी मार्ट में 10 डॉलर का 50X कैश फास्ट प्ले टिकट खरीदा था।
किस्मत का अजब खेल
लॉकलियर के अनुसार उन्होंने टिकट को स्कैन किया। एक मैसेज में उन्हें पता चला कि उन्हें लॉटरी मुख्यालय में अपना पुरस्कार लेना होगा। उसने टिकट को चेक किया और उन्हें लगा कि उन्होंने 600 डॉलर जीते हैं। वह पुरस्कार लेने के लिए लॉटरी मुख्यालय पहुंचे और यह जानकर हैरान रह गए कि उन्होंने 585,949 डॉलर का जैकपॉट हासिल किया है। जब उन्होंने सुना, तो उन्हें ऐसा लगा कि वास्तव में उनके जैकपॉट जीतने की संभावना नहीं है। लॉकलियर ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications