नई दिल्ली, जून 16। भारत में एटीएम पर अकसर तरह तरह की घटनाएं सामने आती हैं। जैसे कि कई बार लोगों के पैसे कट जाते हैं और इसका उन्हें मैसेज तो मिल जाता है, मगर एटीएम से पैसे नहीं निकलते। इसी तरह एटीएम से नकली नोट या फटे नोट निकलने की भी कुछ खबरें सामने आई हैं। पर एक ताजा मामला इन सबसे बिल्कुल अलग है। दरअसल एक एटीएम कई गुना पैसा देने लगा। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गयी। आगे जानिए कहां का है यह मामला।
नागपुर की है घटना
नागपुर में बुधवार को एक शख्स एक एटीएम से 500 रुपये निकालने के लिए आया। मगर हुआ यह कि उस एटीएम से उसे 500 रुपये के पांच नोट मिले। इस प्रोसेस को फिर से दोहराने पर उस व्यक्ति को 500 रुपये निकालने की कोशिश करते हुए फिर से 2,500 रुपये मिल गए। यह घटना नागपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित खापरखेड़ा शहर के एक निजी बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) में हुई। फिर क्या था, उस शख्स ने इस खबर को फैला दिया।
तेजी से फैली खबर
ये खबर बहुत जल्दी ही जंगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद जल्द ही उस एटीएम के बाहर नकदी निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में, एक बैंक ग्राहक ने ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जो मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन उस एटीएम को बंद कर दिया और बैंक को इस मामले में सूचित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
क्यों हुआ ऐसा
रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से अतिरिक्त कैश निकल रहा था। अधिकारी ने बताया कि 500 रुपये के नोटों को गलती से उस एटीएम ट्रे में रखा गया था जिसमें से 100 रुपये के नोट निकलने थे। मगर 100 रु वाली ट्रे में से 500 रु के नोट निकलने लगे। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
एचडीएफसी बैंक में गड़बड
इस तरह की तकनीकी गड़बड़ अकसर बैंकों में सामने आती रहती है। हाल ही में ऐसी ही एक तकनीकी गड़बड़ एचडीएफसी बैंक भी सामने आई थी। दरअसल चेन्नई में देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के कुछ ग्राहक टेक्निकल एरर के कारण रविवार 29 मई को कुछ घंटों के लिए करोड़पति बन गए। बैंक की टी नगर शाखा से जुड़े 100 खातों में प्रत्येक में 13 करोड़ रुपये जमा हो गए। ये पैसा कुल 1,300 करोड़ रुपये है। हालांकि बैंक ने इन दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि विभिन्न खातों में लोन की मात्रा कुछ हजार रुपये से लेकर 13 करोड़ रुपये तक है।
सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत
एचडीएफसी बैंक ने बाद में कहा था कि यह मामला तकनीकी खराबी के कारण सामने आया। चेन्नई में एचडीएफसी बैंक की कुछ शाखाओं के कुछ खातों तक ही ये मामला सीमित रहा। निजी बैंक के अनुसार 29 मई को मैंटेनेंस के तहत एक सॉफ्टवेयर पैच की शुरुआत के कारण यह दिक्कत आई। इस तरह की खबरें विदेशों से भी आती रहती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications