नई दिल्ली, सितंबर 07। हाथ तो आया मुंह न लगा। ये एक कहावत है, जिसका अर्थ है कि किसी को कोई काम की चीज मिली, मगर वे उसे पूरी तरह या हमेशा के लिए हासिल न कर सका। काम की चीज का मतलब यहां धन-दौलत हो सकता है। ये कहावत एक अमेरिकी शख्स के ऊपर फिट बैठती है, जो 3 दिन तक दुनिया का 25वां सबसे अमीर व्यक्ति बना रहा। मगर ये दौलत उसके पास टिकी न रही। आखिर ऐसा कैसे हुआ आगे जानिए।
खाते में आए 3400 अरब
अमेरिका में एक शख्स घर पर आराम कर रहा था। तभी उसे एक मैसेज मिला, जिसने उसके होश उड़ा दिए। उसके बैंक अकाउंट में अचानक एक बहुत मोटी रकम आ गयी थी। ये रकम है 3400 अरब रुपये (50 अरब डॉलर)। उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था। मगर इस रकम ने उसे फौरन दुनिया का 25वां सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया था।
कब का है मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस शख्स के साथ ये घटना घटी वो डैरेन जेम्स है। डैरेन अमेरिका के लुइसियाना में रहते हैं। ये मामला जून 2021 का है। तब डैरेन दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गए थे। मगर उनकी ये खुशी ज्यादा देर के लिए नहीं थी। फिर भी इतनी दौलत के चलते उनको सपने दिखने लगे थे।
कभी नहीं देखा इतना पैसा
डैरेन ने फॉक्स 9 को एक इंटरव्यू दिया। उसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी इतने अधिक जीरो वाली राशि नहीं देखी। न उन्हें ये ही पता था कि इतना पैसा उनके खाते में कहां से आया। डैरेन के मन में कई सवाल थे। पर एक जवाब भी था कि ये पैसा वास्तव में उनका नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस पैसे में से एक रुपया भी खर्च नहीं किया। डैरैन जानते थे कि इस पैसे का असली मालिक और कोई है।
मानी जा सकती थी चोरी
डैरेन ने अपने बैंक चेस से संपर्क किया। बैंक से संपर्क करके उन्होंने पैसे वापस लौटाने का इंतजाम किया। उनके मन में हमेशा यही रहा कि वो पैसा उनका नहीं है। उन्होंने इस पैसे को कमाया नहीं था। ये पैसा गलती से उनके खाते में आ गया था। कुछ करीबी लोगों ने डैरेन को पैसे वापस करने की ही सलाह दी थी। यदि डैरेन पैसा न लौटाते तो इसे चोरी माना जाता।
तीन दिन बने रहे अमीर
डैरेने कहते हैं कि तीन दिन बाद पैसा बैंक ने रिटर्न ले लिया। मगर ये पता नहीं चल सका कि इतना पैसा डैरेन के खाते में कैसे और कहां से आया। अगर ये गलती भी थी तो गलती करने वाले के बारे में भी पता नहीं चल पाया। अकाउंट में जैसे पैसा आया वैसे ही पड़ा रहा। उनके खाते में पैसा तीन दिन रहा। ये तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार के थे। फिर पैसा वापस चला गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वहीं पिछले साल ब्रिटेन में भी इसी तरह की एक घटना सामन आई थी। तब एक बैंक ने 75 हजार लोगों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। ये कुल राशि 13 करोड़ पाउंड थी। मगर कुछ वक्त बाद बैंक ने ग्राहकों से संपर्क किया और पैसा वापस लेना शुरू किया। पर बहुत से लोगों ने पैसे खर्च भी कर दिए थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
