नई दिल्ली, जून 4। कुछ लोगों को शेयर बाजार में पैसा लगाने से डर लगता है, मगर कुछ लोग इसमें जोखिम लेकर पैसा लगाते हैं। जोखिम लेकर इसलिए क्योंकि शेयर बाजार काफी अस्थिर निवेश ऑप्शन है। यहां काफी उतार-चढ़ाव रहता है। इसमें निवेश के लिए काफी सावधानी, रिसर्च, ज्ञान और धैर्य चाहिए। इन चीजों के साथ निवेश करने वाले लोग कामयाबी हासिल करते हैं। जैसे कि एक 23 वर्षीय लड़के ने की है।
शेयरों से कमाए करोड़ों रु
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के दिग्गज निवेशकों में वॉरेन बफेट, बेंजामिन ग्राहम, जॉर्ज सोरोस, राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी शामिल हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने शेयर बाजार से पैसा कमाया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। ये हैं संकर्ष चंदा। हैदराबाद के संकर्ष 23 वर्षीय हैं। वे भारतीय शेयर बाजार में 17 साल की उम्र में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने इससे करोड़ों कमाए और अब उनकी दौलत करीब 100 करोड़ रु है।
शुरू किया अपना स्टार्टअप
23 वर्षीय संकर्ष ने इतनी कम आयु में एक स्टार्टअप भी शुरू किया है। ये एक फिनटेक स्टार्टअप है। उनका स्टार्टअप स्टॉक, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में निवेश करने में लोगों की मदद करता है। स्वोबोधा इन्फिनिटी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड उनके स्टार्टअप का नाम है। 2017 में उन्होंने ये कंपनी शुरू की थी। इसे उन्होंने 8 लाख रुपये के निवेश के साथ शुरू किया था।
पढ़ाई छोड़ दी
एक रिपोर्ट के अनुसार संकर्ष ने स्टॉक ट्रेडिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वे बीटेक सेकंड ईयर में थे। उनके स्टार्टअप में 35 लोग काम करते हैं। वे हैदराबाद के स्लेट द स्कूल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद 2016 में शेयर बाजार में निवेश करने लगे थे। उन्होंने केवल 2,000 रुपये से शुरुआत की थी। आगे चल कर उन्होंने बाजार में और पैसा लगाया और खूब कमाया भी।
1.5 लाख रु से बनाए 13 लाख रु
संकर्ष के अनुसार उन्होंने पहले दो सालों के दौरान लगभग 1.5 लाख रुपये का निवेश किया। दो साल में ये पैसा करीब 13 लाख रुपये हो गया। उन्होंने 2017 में अपनी कंपनी शुरू की। इसी 13 लाख रु में से उन्होंने कंपनी के लिए 8 लाख रुपये के शेयर बेच दिए। बाकी पैसा निवेश रखा। वे अपनी कमाई से स्टार्टअप के माध्यम से निवेश करना जारी रखे रहे।
100 करोड़ रु के मालिक
आज संकर्ष की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये की है। इसमें उनके शेयर बाजार का निवेश सहित कंपनी की वैल्यू भी शामि है। बता दें कि 14 साल की उम्र में संकर्ष ने अमेरिकी अर्थशास्त्री बेंजामिन ग्राहम का एक लेख पढ़ा। इस लेख को पढ़ कर उनकी रुचि शेयर बाजार में बढ़ी। उन्होंने जो लोग मनी और निवेश के बारे में सीखना चाहते हैं उन्हें तीन किताबें पढ़ने की सलाह देते हैं। इनमें द इंटेलिजेंट इंवेस्टर, सिक्योरिटी एनालिसिस और द फर्स्ट थ्री मिनट्स ऑफ यूनिवर्स शामिल हैं। संकर्ष को अंतरिक्ष विज्ञान में भी दिलचस्पी है और उन्होंने एक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी स्टार्टअप स्टारडॉर लॉन्च किया है। ये अंतरिक्ष गतिशीलता तकनीक और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण में शामिल होने जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications