Stock Market Opening: आज शेयर बाजार फिर से तेजी के साथ खुला। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने खुलते ही नया ऑल टाइम हाई बना दिया है। सुबह सेंसेक्स करीब 405.40 अंक की तेजी के साथ 65123.96 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 116.50 अंक की तेजी के साथ 19305.50 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 3,036 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।
आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 2,127 शेयर तेजी के साथ और 757 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 152 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 152 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 17 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 111 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 77 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

आज के टॉप गेनर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 806.95 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करब 69 रुपये की तेजी के साथ 2,891.25 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 84 रुपये की तेजी के साथ 3,663.95 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 36 रुपये की तेजी के साथ 1,770.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 1,735.65 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 252.90 रुपये के स्तर पर खुला।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 79 रुपये की गिरावट के साथ 9,710.00 रुपये के स्तर पर खुला।
सन फार्मा का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 1,045.55 रुपये के स्तर पर खुला।
यूपीएल का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 683.75 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 24 रुपये की गिरावट के साथ 4,668.00 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications