Stocks to Watch Today: आज यूनिकेम लेबोरेटरीज, एलटी एलेवेटर, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, वेदांता, जॉन कॉकरिल इंडिया, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सास्केन टेक्नोलॉजीज और वारी एनर्जीज जैसे स्टॉक 19 सितंबर को फोकस में रहेंगे।

आज फोकस में रहने वाले शेयर
वेदांता (Vedanta)- आंध्र प्रदेश सरकार ने कंपनी को पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया है। यह ब्लॉक अन्वेषण के G4 स्तर पर है और इसका कुल क्षेत्रफल 152 हेक्टेयर है।
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail and Engineering)- कंपनी को अल्ट्राटेक सीमेंट से बीसीएफसी वैगनों और ब्रेक वैन के लिए 86.85 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसकी डिलीवरी मार्च 2026 तक की जाएगी।
अडाणी समूह के शेयर (Adani Group Stocks)- सेबी ने अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए शेयर हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। सेबी ने कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हो सके। बाजार नियामक ने गौतम अडाणी, राजेश अडाणी, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी पावर के खिलाफ जुर्माने और कार्यवाही की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया।
जेके टायर (JK Tower)- जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, जिसने वित्त वर्ष 2025 में कम राजस्व दर्ज किया था, को इस वित्त वर्ष में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है। हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल की बिक्री में बढ़ोतरी के कारण टायरों की मांग में बढ़ोरी की उम्मीद है।
ऑयल इंडिया (Oil India)- तेल और गैस इंनवेस्टमेंट एवं प्रोडक्शन कंपनी ऑयल इंडिया को अब तक अपनी रूसी परिसंपत्तियों से 942 मिलियन डॉलर का लाभांश प्राप्त हुआ है, जो वैंकोरनेफ्ट और तास युर्यक में उसके मूल निवेश का 91% से अधिक है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रंजीत रथ ने गुरुवार को कहा कि कंपनी को आने वाले वर्ष में पूर्ण सुधार की उम्मीद है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
