Stock to Watch Today: आज कई कंपनियों के आय रिपोर्टों और अन्य कॉर्पोरेट अपडेट के कारण निवेशकों की नजर में रहेंगे। आज वन97 कम्युनिकेशंस, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज, लॉयड्स मेटल्स, इन्फो एज इंडिया, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स, आदित्य इन्फोटेक, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, रीगल रिसोर्सेज और फीनिक्स मिल्स जैसे शेयरों पर नजर रहेगी।

आज इन कंपनियों के शेयर पर रहेगी नजर
वन97 कम्युनिकेशंस पेटीएम- मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने फिनटेक फर्म पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में ज्यादा शेयर हासिल किए हैं, जिससे इसकी कुल हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मंगलवार को जारी एक फाइलिंग के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं ने 11 अगस्त, 2024 को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से वन97 कम्युनिकेशंस के 26,31,244 शेयर हासिल किए।
आदित्य इन्फोटेक- आदित्य इन्फोटेक ने पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें समेकित लाभ पिछले वर्ष की इसी पीरियड के 22.5 करोड़ रुपये की तुलना में साल-दर-साल 46.1 प्रतिशत बढ़कर 32.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 16.4 प्रतिशत की अच्छी रेवेन्यू बढ़ोतरी भी दर्ज की, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 636 करोड़ रुपये के मुकाबले 740 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
GNG इलेक्ट्रॉनिक्स- GNG इलेक्ट्रॉनिक्स ने साल-दर-साल आधार पर पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें लाभ 12.1 करोड़ रुपये से 52.4 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 255.3 करोड़ रुपये की तुलना में 22.3 प्रतिशत बढ़कर 312.3 करोड़ रुपये हो गया।
एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज- एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज अपने वालुज प्लांट में ABS, डिस्क ब्रेक सिस्टम और ब्रेक डिस्क की प्रोडक्शन कैपासिटी का विस्तार करने के लिए आंतरिक संसाधनों से 135.6 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। यह विस्तार वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अपने सबसे बड़े डिफेंस ऑर्डर में से एक मिला है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने 62,000 करोड़ रुपये मूल्य के 97 LCA मार्क 1A लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है।
एसआरएफ- कंपनी ने एडवांस फ्लोरोपॉलिमर और फ्लोरोइलास्टोमर्स के जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए द केमर्स कंपनी के साथ रणनीतिक समझौते किए हैं, जिससे विशेष कैमिकल्स क्षेत्र में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।
जिलेट इंडिया- पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 470 प्रतिशत अंतिम लाभांश भुगतान की रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है।
एसएमएल इसुजु- कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एसएमएल इसुजु लिमिटेड ने मंगलवार, 19 अगस्त को घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड करने को मंजूरी दे दी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)


Click it and Unblock the Notifications