Stocks to watch today: आज कई कंपनियां प्रमुख घोषणाओं, इनकम रिपोर्टों और अन्य कॉर्पोरेट खबरों के कारण निवेशकों के नजर में रहेगी। 18 अगस्त को ग्लेनमार्क फार्मा, आइनॉक्स विंड, जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज, ईजी ट्रिप प्लानर्स, केईसी इंटरनेशनल, ईएमएस, टोरेंट पावर, जेके सीमेंट, ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स, इंडियन बैंक, ICICI बैंक, ओएनजीसी और टाटा पावर जैसे शेयरों पर नजर रहेगी।

आज इन कंपनी के शेयरों पर रहेगी नजर
वोडाफोन आइडिया- दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपनी पहली तिमाही के नतीजों में बताया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में उसका कंसोलिडेट नेट घाटा बढ़कर 6,608 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6,432 करोड़ रुपये था।
- ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स- ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने 30 जून, 2025 को समाप्त पहली तिमाही में कंसोलिडेट प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो अमेरिका में एक मुकदमे के निपटारे से प्रभावित हुआ। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 340.24 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) दर्ज किया था।
- ईजी ट्रिप प्लानर्स- कंपनी ने इस तिमाही में अपने वित्तीय प्रदर्शन में भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि के 33.9 करोड़ रुपये की तुलना में 98.7 प्रतिशत घटकर 0.4 करोड़ रुपये रह गया। राजस्व में भी गिरावट देखी गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 152.6 करोड़ रुपये से 25.4 प्रतिशत घटकर 113.8 करोड़ रुपये रह गया।
- अशोक लेलैंड- कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 19.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 657.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह बढ़ोतरी रिकॉर्ड बिक्री के कारण हुई। नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी ने 550.65 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।
- हिंदुस्तान कॉपर- सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान कॉपर ने वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में समेकित नेट प्रॉफिट में 18 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 134.28 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी ने 113.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।
- पीवीआर आईनॉक्स- कंपनी ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित महिंद्रा मिलेनियम मॉल में 8-स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स और मुंबई के बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल में 10-स्क्रीन वाला मेगाप्लेक्स खोलकर अपना विस्तार किया है। इन नए मल्टीप्लेक्स के साथ, अब यह भारत और श्रीलंका के 111 शहरों में 355 संपत्तियों में 1,763 स्क्रीनों वाला सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स नेटवर्क ऑपरेट करता है।
- जीएमआर एयरपोर्ट्स- जीएमआर एयरपोर्ट आज सुर्खियों में आ सकता है क्योंकि विमानन उद्योग में जुलाई 2025 में यात्री यातायात में साल-दर-साल 3.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो 92.72 लाख रही, जबकि इसी अवधि के दौरान विमानों की आवाजाही साल-दर-साल 2.3 प्रतिशत घटकर 59,220 रह गई।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन- सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने पहली तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। कच्चे तेल की लागत में गिरावट के बावजूद खुदरा कीमतों को स्थिर रखने के कारण मार्केटिंग मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में इसका एकल नेट प्रॉफिट 5,688.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2,643.18 करोड़ रुपये था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications