Stocks News: भारतीय शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है। कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म्स ने 3 ऐसे शेयरों की पहचान की है, जिनमें आने वाले समय में 10% से ज्यादा की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Stock Price News)
19 मई को कोचिन शिपयार्ड के शेयर बीएसई पर 2.44% लुढ़क गएकर 1985 रुपये के भाव पर क्लोज हुए थे। पिछले 1 महीने में कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों ने 4.46% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 3 महीनों में 8.06% का तगड़ा रिटर्न दिया है। लेकिन ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस डिफेंस कंपनी के शेयर में गिरावट का अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जानकारी दी है कि कंपनी के शेयर मौजूदा स्तरों से करीब 60% तक गिर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुसार ही रहे है।
इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि कोचिन शिपयार्ड को इस साल INS विक्रांत और विक्रमादित्य जैसे बड़े युद्धपोतों के रिपेयर का ऑर्डर मिला था, जिसकी वजह से कंपनी का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। लेकिन अब आगे की बात करें तो फिलहाल कंपनी के पास भारतीय नौसेना से कोई बड़ा नया ऑर्डर नहीं है। यही बात ब्रोकरेज को चिंतित कर रही है, क्योंकि ऑर्डर बुक कमजोर होने से भविष्य में कंपनी की आय और ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने FY 2026 और FY2027 में अर्निंग एस्टीमेट में 3% और 6% की कटौती की है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कोचिन शिपयार्ड के लिए अपना टारगेट प्राइस ₹830 से बढ़ाकर ₹850 कर दिया है और कोचिन शिपयार्ड पर कवरेज करने वाले कुल पांच एनालिस्ट्स में से तीन ने स्टॉक पर "BUY" रेटिंग दी है, जबकि एक-एक एनालिस्ट ने Hold और Sell रेटिंग दी है।
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank Stock)
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में आगे करीब 17% तक की गिरावट आ सकती है। इसी वजह से उन्होंने इस स्टॉक पर Sell करने की सलाह दी है और इसके टारगेट प्राइस को घटाकर ₹650 कर दिया है, जो पहले ₹750 था। ICICI सिक्योरिटीज ने बताया कि बैंक की एक इंटरनल जांच में यह सामने आया है कि ₹674 करोड़ की रकम को ब्याज आय (Interest Income) के रूप में गलत तरीके से दिखाया गया था।
इस गड़बड़ी से बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर करीब 17 बेसिस प्वाइंट्स का नेगेटिव असर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मौजूदा स्तर पर बैंक का वैल्यूएशन भी कुछ ज्यादा नजर आता है। यानी अभी इसका शेयर भाव इसकी वास्तविक स्थिति की तुलना में ऊंचा है।
इन सभी कारणों से ब्रोकरेज को लगता है कि निवेशकों को फिलहाल इस शेयर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 19 मई को इंडसइंड बैंक के शेयर्स बीएसई पर 0.22% की बढ़त के साथ 784.05 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे।
टाटा पावर (Tata Power Share News)
टाटा पावर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹351 प्रति शेयर तय किया है। CLSA के मुताबिक टाटा पावर के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 14 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।
मनीकंट्रोल के अनुसार, CLSA का कहना है कि टाटा पावर के मार्च तिमाही के नतीजे उनकी उम्मीद से कमजोर रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा शेयर प्राइस पर कंपनी का वैल्यूएशन थोड़ा ज्यादा नजर आता है। 19 मई को इंडसइंड बैंक के शेयर्स बीएसई पर 0.57% की बढ़त के साथ 408. 00 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications