Stocks To BUY: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की नई उम्मीदों के बीच भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने लगातार कई दिनों से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी में अगर आप भी मुनाफा कमाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

अगर अपने स्टॉक पोर्टफोलियो में डायवर्सिटी लाने के लिए आप निवेश करने का सोच रहे है तो आप अपने पोर्टफोलियो के जोखिम को कम करने के लिए बैंक शेयरों पर विचार कर सकते हैं। एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक या कोटक बैंक किस शेयर में आपका पैसा बनेगा? इस पर चार्टएनालिटिक्स.को.इन के संस्थापक और सीएमटी, फोरम छेदा ने गुडरिटर्न्स से अपनी राय साझा की है।
किस शेयर पर लगाएं दांव?
फोरम छेदा ने बताया कि कोटक बैंक के शेयरों में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है लेकिन इस शेयर से बेहतर एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर दांव लगाना होगा। हाल ही में खबर आई कि जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है, ताकि यस बैंक में लगभग 25% हिस्सेदारी खरीदने के लिए नियामक मंजूरी मिलने के बाद किसी भी तरह के हितों के टकराव से बचा जा सके।
फोरम छेदा का कहना है कि अगर आपके पोर्टफोलियो में कोटक बैंक के शेयर है तो आप उसको बेच कर किसी दूसरे बैंक में लगा सकते है।
फोरम छेदा की राय है कि अगर आप बैंकिंग शेयरों में आगे देख रहे है तो एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को अपने रडार पर रख सकते है।
आईसीआईसीआई बैंक का एंट्री लेवल 1400 से 1460 का ले सकते है। स्टॉप लॉस 1380 पर रख सकते है। अपसाइड टारगेट 1490 का ले सकते है।
एक्सिस बैंक को कंरट लेवल (1,099 रुपये) पर ले सकते है। उनका कहना है कि 1039 पर स्टॉप लॉस लगा सकते है। अपसाइड टारगेट को 1115 रख सकते है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
