Stocks to Buy: शेयर बाजार में दिवाली के बाद तेज हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार टूट रहे. बाजार के लिए अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन और आगे यूएस फेड की पॉलिसी मीटिंग बड़े फैक्टर्स हैं. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर खरीदारी के लिए तैयार हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने आज खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में जोमैटो से लेकर सरकारी कंपनी आरईसी के शामिल हैं.
ब्रोकरेज फर्म ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 320 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जोमैटो का शेयर 240 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसका 52-वीक हाई 298 रुपए है, जोकि 23 सितंबर को टच किया.
खरीदारी के लिए तगड़ा शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए इंश्योरेंस सेक्टर में एचडीएफसी लाइफ के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज ने 900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 700 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा, जोकि मौजूदा लेवल से करीब 30 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है.

घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी के लिए Kaynes टेक्नोलॉजीज को पिक बनाया है. बाजारों में हलचल के बीच इस शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 6600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 5,260 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
धांसू स्टॉक्स में निवेश का मौका
सरकारी कंपनी आरईसी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग दी है. इसके तहत स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 500 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसका 52-वीक हाई 654 रुपए है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए होटल सेक्टर से दमदार फंडामेटल वाला शेयर पिक किया है. इसके तहत इंडियन होटल के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 770 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर फिलहाल 652 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications