Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को लगातार 14वें दिन तेजी दर्ज की गई. बाजार पर दबाव ग्लोबल संकेतों की वजह है. ग्लोबल मार्केट में मंदी की आशंका से बिकवाली है, क्योंकि अमेरिका में मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़े कमजोर हैं. सेंसेक्स, निफ्टी समेत प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. बाजार की कमजोरी में खरीदारी का भी मौका है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में L&T फाइनेंस, SBI, कोल इंडिया, ITC समेत L&T शामिल हैं. स्टॉक्स पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की राय दी गई है.
दमदार शेयर खरीदारी का मौका
ब्रोकरेज फर्म ने L&T Finance के शेयर पर खरीदारी की राय है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 230 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर BSE पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 170.55 रुपए के भाव पर आ गया है. शेयर 2 साल में करीब 120 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने देश के सबसे बड़े बैंक SBI के शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1015 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 824.75 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर 1 साल की अवधि पर 41 फीसदी का रिटर्न दिया है.
PSU स्टॉक में निवेश का मौका
सरकारी सेक्टर की कंपनी Coal India के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने BUY की रेटिंग दी है. मोतीलाल ओसवाल सर्विसेस ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. PSU स्टॉक 3 सितंबर को 519.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
FMCG सेक्टर से ब्रोकरेज ने ITC के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 575 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 509.05 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 6 महीने में 23 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.

L&T में तेजी का भरोसा
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए लार्सन एंड टर्बो (L&T) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 3 सितंबर को 3689.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 2 साल में 87 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
