Stocks to Buy: शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार पर दबाव अदानी ग्रुप के शेयरों से है, जोकि आज तेजी से गिर रहे. सेंसेक्स करीब 800 अंकों तक फिसल गया है. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार पर हावी है. बाजार के करेक्शन में खरीदारी का दमदार मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 शेयरों को पिक किया है, जिसमें आरईसी, वोल्टास समेत इपका लैब के शेयर शामिल हैं.
रफ्तार पकड़ने वाले हैं ये शेयर
MOFSL ने खरीदारी के लिए आईटी सेक्टर में खरीदारी के लिए एचसीएल टेक के शेयरों को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. स्टॉक पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 1820.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 6 महीने में करीब 36 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए IPCA Lab का शेयर पिक किया है. शेयर मंगलवार को 1573.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. MOFSL ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1950 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 2024 में 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

तेजी के लिए धांसू शेयर
MOFSL ने लॉन्ग टर्म के लिए सरकारी बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 19 नवंबर को 237.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 2024 में अब तक निगेटिव रिटर्न दिया है. पब्लिक सेक्टर बैंक का कुल मार्केट कैप बीएसई पर 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा.
लंबी अवधि में खरीदारी के लिए शेयरों की लिस्ट में एसी बनाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. शेयर पर 2070 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक 19 नवंबर को 1684.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. करीब 56000 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर एक साल की अवधि में 17 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
PSU स्टॉक में खरीदारी की रेटिंग
सरकारी कंपनियों के शेयर में खरीदारी के लिए आरईसी के स्टॉक को पिक किया है. MOFSL ने आरईसी के शेयर पर खरीदारी के लिए स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर बुधवार को 516.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 1 साल की अवधि में 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 2 साल की अवधि में स्टॉक ने 385 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications