Stocks to Buy: शेयर बाजार में सोमवार को हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार में 18 नवंबर को लगातार 7वें दिन कमजोरी दर्ज की जा रही. बाजार रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. बाजारों में जारी कमजोरी के बीच खरीदारी का तगड़ा मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल शेयरों को पिक किया है, जिन पर अगले 12 महीने के लिहाज से खरीदारी की स्ट्रैटेजी दी है. इन शेयरों में पावर ग्रिड, आरईसी, एचसीएल टेक, जोमैटो और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर शामिल हैं.
लॉन्ग टर्म में बनेगा तगड़ा पैसा!
MOFSL ने खरीदारी के लिए पावर ग्रिड के शेयर को पिक किया है. पावर ट्रांसमिशन इंडस्ट्री के इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 425 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि गुरुवार को 312.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर 36% तक का रिटर्न दे सकता है. शेयर बीते एक साल में करीब 50 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है. 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है.
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए पब्लिक सेक्टर की कंपनी आरईसी के शेयरों को लिस्ट में शामिल किया है. MOFSL ने लंबी अवधि के लिए REC Ltd के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 14 नवंबर को 502.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. निवेशकों को 12 महीने की अवधि में 25 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. इसका 52-वीक हाई लेवल 653.90 रुपए है, जोकि 12 जुलाई को बनाया.

आईटी सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म ने एचसीएल टेक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक गुरुवार को 1859.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर लॉन्ग टर्म में 23% तक का रिटर्न दे सकता है. शेयर 6 महीने में 35 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. इसका कुल मार्केट कैप 4.93 लाख करोड़ रुपए के पार है.
खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक्स
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर अगले 12 महीने के लिए 330 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 14 नवंबर को 269.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. शेयर पिछले 2 साल में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. इसने 24 सितंबर को 298.20 रुपए का 52-वीक हाई बनाया.
सरकारी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी बैंक ऑफ इंडिया के शेयर को भी खरीदारी की लिस्ट में शामिल किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 14 नवंबर को 241.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी मौजूदा लेवल से शेयर 20% तक की तेजी दिखा सकता है. करीब 1.22 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर ने 3 जून को 298.45 रुपए का 52-वीक हाई टच किया.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
