Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं. कमजोर बाजार में खरीदारी के लिए घरेल ब्रोकरेज फर्म ने चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में LT फूड्स, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, कोफोर्ज और L&T के शेयर शामिल हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने लॉन्ग टर्म के लिए इन शेयरों को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ निवेश की राय दी है.
खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक्स
मोतलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए LT Foods के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 520 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 4 दिसंबर को 420.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से 24% का रिटर्न दे सकता है. एलटी फूड्स का शेयर 2024 में अब तक 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
ऑनलइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर को पिक किया है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज लिमिटेड ने 330 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर बुधवार को 286.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से 15% का रिटर्न दिया गया है.

कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्म के टॉप पिक
MOFSL ने खरीदारी के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1500 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर कल 1310.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी शेयर 14% तक की तेजी दिखा सकता है. शेयर 2024 में अब तक 30 फीसदी से ज्यादा क रिटर्न दे चुका है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म MOFS ने खरीदारी के लिए मिडकैप आईटी सेक्टर से कोफोर्ज का शेयर पिक किया है. कोफोर्ज के शेयर पर लंबी अवधि के लिए 10000 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर कल 8762.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. करीब 59,000 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाले शेयर ने सालभर में 42 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी L&T के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर BUY रेटिंग पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4300 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर बुधवार को 3799 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा भाव से 13% की तेजी दिखा सकता है. स्टॉक 2024 में अब तक 15 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )


Click it and Unblock the Notifications