Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रहा. प्रमुख इंडेक्स निचले स्तरों से खरीदारी है. इसके चलते बाजार में रौनक देखने को मिल रही. प्रमुख इंडेक्स सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार में लौटी तेजी से सेंटीमेंट भी अच्छा हो गया है. इस बीच चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन दमदार फंडामेंटल स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है, जोकि करीब 30 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं. इन शेयरों में पावरग्रिड, लेमनट्री, एचसीएल टेक, आरईसी और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं.
MOFSL ने पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 425 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक सोमवार को 328 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा स्तर से करीब 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. शेयर 2024 में अब तक 40 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
धांसू स्टॉक्स में निवेश
घरेलू ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए होटल सेक्टर से लेमन ट्री होटल के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. लॉन्ग टर्म के लिए 165 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. होटल कारोबार से जुड़ी इस दिग्गज कंपनी का शेयर बीएसई पर 2 दिसंबर को 130.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इसका 52-वीक हाई 158.05 रुपए है.

आईटी सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म ने एचसीएल टेक के शेयर को चुना है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर सोमवार को 1870.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से करीब 25 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. एक साल की अवधि में शेयर फिलहाल 40 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
सरकारी शेयरों में कमाई का मौका
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस की ओर से जारी खरीदारी वाले शेयरों की लिस्ट में आरईसी का शेयर भी है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. साथ ही 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. स्टॉक 2 दिसंबर को 531.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी मौजूदा लेवल से शेयर करीब 18 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. सरकारी कंपनी का शेयर 2 साल में 380 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
लॉन्ग टर्म के लिहाज से खरीदारी की लिस्ट में एक और सरकारी शेयर शामिल है. इसमें बैंकिंग सेक्टर की कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शामिल है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर सोमवार को 246.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा स्तर से करीब 18 फीसदी की तेजी दिखा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
