Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में कारोबारी हफ्ते में लगातार तीसरे दिन बिकवाली दर्ज की जा रही है. इस कड़ी में धांसू शेयर गैस और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड का है, जिसने पिछले साल अपने निवेशकों को 100% से ज़्यादा रिटर्न दिया है. अब फिर से निवेश का अच्छा मौका बना है. आज 18 दिसंबर को शेयर 451 रुपए का हाई टच किया.
सालभर में स्टॉक ने पैसा किया डबल
ऑयल इंडिया का मार्केट कैप करीब 72,937 करोड़ रुपए है, जो इसे मिड-कैप कंपनी है. पिछले एक साल में इसके शेयरों ने निवेशकों को 107% रिटर्न दिया है. हालांकि, छह महीनों में 3% की गिरावट और पिछले तीन महीनों में 24% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.
ऑयल इंडिया पर ब्रोकरेज की राय
घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया के शेयरों पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है. शेयर पर 615 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने मजबूत प्रोडक्शन ग्रोथ की उम्मीद पर शेयर पर BUY की रेटिंग है.

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले एक से तीन साल में ऑयल इंडिया के उत्पादन में 20% से 25% की ग्रोथ होगी. साथ ही अनुमान है कि ओपेक प्लस के कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल पर होने से इस ग्रोथ रेट को सपोर्ट मिलेगा.
कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ का अनुमान
दिसंबर 2025 तक एनआरएल रिफाइनरी के 3 एमएमटीपीए से 9 एमएमटीपीए तक विस्तार की वजह से ऑयल इंडिया की आय में ग्रोथ का अनुमान है. इस विस्तार से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. बता दें कि सितंबर तिमाही में ऑयल इंडिया ने कंसो आय 7,998 करोड़ रुपए रही. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,843 करोड़ रुपए रहा.
PSU स्टॉक का परफॉर्मेंस
ऑयल इंडिया के शेयर की कीमत में पिछले पांच सालों में 341% की शानदार बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल शेयर का हाइएस्ट लेवल 767 रुपए है, जबकि इसका न्यूनतम स्तर 213 रुपए था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
