Stocks to Buy Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिल रही. अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते बाजारों में हलचल है. दुनियाभर के बाजार टूट गए हैं. इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मार्च में तेजी के बाद अप्रैल के शुरुआत में टूट रहे. हालांकि, कमजोर बाजार में अच्छा क्वालिटी वाले शेयरों में खरीदारी का मौका बनता है. इसीलिए ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को खरीदारी के लिए पिक किया है.
ब्रोकरेज फर्म ने 12 महीने की अवधि के लिहाज से 5 दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में निवेश पर करीब 25% तक की कमाई हो सकती है. MOFSL ने लिस्ट में वरुण बेवरेजेज, SRF, ICICI बैंक, इंडियन होटल्स समेत अंबर एंटरप्राइसेज के शेयरों को शामिल किया है.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की लिस्ट में मल्टीबैगर वरुण बेवरेजेज के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 680 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 5 साल की अवधि में 1020% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. हालांकि, 1 साल में शेयर 11% टूट चुका है. शेयर 52-वीक हाई 682.84 रुपए है.
लिस्ट में अगला नाम SRF है, जिस पर खरीदारी की रेटिंग दिया गया है. कमजोर बाजार में भी आज 4 अप्रैल को शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर 3540 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इसका 52-वीक हाई 3074.95 रुपए प्रति शेयर है. शेयर ने पिछले 3 साल में सपाट चाल दिखाया है. हालांकि, रिटर्न पॉजिटिव रहा.

बैंकिंग और होटल स्टॉक करेंगे कमाल
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए बैंकिंग और होटल सेक्टर से भी शेयर पिक किए हैं. इसमें ICICI बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. शेयर पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने 24 मार्च को ही 1372.50 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई भी है. शेयर ने बीते 1 साल में निवेशकों को करीब 24% का रिटर्न दिया है. 5 साल में 365% का रिटर्न दिया है.
होटल सेक्टर में MOFSL को इंडियन होटल्स के शेयर पसंद हैं. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ ब्रोकरेज ने 960 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि इसका 52-हाई लेवल 894.15 रुपए है. शेयर ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को करीब 25% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 156% का रिटर्न दिया है.
इस स्टॉक पर भी भरोसा
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए अंबर एंटरप्राइसेज को भी लिस्ट में शामिल किया है. हाउसहोल्ड अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी के शेयर पर ब्रोकिंग फर्म ने 7800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने 1 साल की अवधि में निवेशकों को करीब 82% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 271% का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई है. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले को लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें. गुडरिटर्न्स का मकसद आर्टिकल के जरिए जानकारी पहुंचाना है.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications