Stocks to Buy: शेयर बाजार में लगातार बिकवाली से हड़कंप मच गई है. इनवेस्टर्स हों या ट्रेडर्स सभी पैनिक में हैं. क्योंकि आगे भी बाजार की राह आसान नहीं रहने वाली है. न तो बड़ा घरेलू ट्रिगर्स हैं और ना ही मार्केट को सपोर्ट करने वाले इवेंट्स हैं. सबकी निगाहें डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी, अर्निंग्स समेत विदेशी निवेशकों के रुख पर हैं. पिछले 5 महीनों से बाजार में लगातार बिकवाली हो रही, जिसमें मिड और स्मॉलकैप सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे, जोकि 28-29% तक फिसल गए हैं. सेंसेक्स और निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई से लगभग 15-16% तक टूट चुके हैं.
शेयर बाजार में गिरावट
भारतीय इक्विटी मार्केट फरवरी में लगातार 5वें महीने गिरकर बंद हुए. मासिक आधार पर यह मार्च 2020 के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. हालांकि, चालू महीने यानी मार्च में अब तक 5 कारोबारी सेशन में से 3 सेशन में हरियाली देखने को मिली है. इस दौरान मिड और स्मॉलकैप सेक्टर में अच्छी रिकवरी दर्ड की गई. बावजूद इसके कि अर्निंग ग्रोथ में धीमापन, विदेशी निवेशकों का आउटफ्लो और ग्लोबल अनिश्चतता बनी हुई है.
2025 में फरवरी तक FIIs ने 13.8 अरब डॉलर की निकासी कर चुके हैं. यही वजह है कि भारत की ग्लोबल मार्केट कैप में हिस्सेदारी 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर फिसल गई है, जोकि 3.6% रह गई है.

बाजार में कहां बन रहा निवेश का मौका?
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने Bulls & Bears (March 2025) : India Valuations Handbook नाम से रिपोर्ट जारी किया है. इसमें टॉप इनवेस्टमेंट आइडिया शेयर किए गए हैं. ब्रोकरेज फर्म ने लार्जकैप में खरीदारी के लिए दमदार फंडामेंटल और स्टेबल अर्निग्स वाले शेयर RIL, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, HUL, L&T, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, M&M, टाइटन और LTIMindtree को पिक किया है.
MOFSL ने कहा कि ICICI बैंक और SBI को जबरदस्त लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी से फायदा मिलेगा. जबकि भारती एयरटेल को 5G की वजह से ARPU बढ़ने का फायदा मिलेगा. L&T को इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट और सन फर्मा को स्पेश्यालिटी ड्रग्स ग्रोथ के चलते आकर्षक पिक बनाया है.
दमदार मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स
MOFSL ने मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी के लिए इंडियन होटल्स, डिक्शन टेक, JSW एनर्जी, BSE, गोदरेज प्रोपर्टीज, कोफोर्ज, JSW इंफ्रा, पेज इंडस्ट्रीज, मेट्रो ब्रांड्स और एंजल वन पर भरोसा जताया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इंडियन होटल्स को टूरिज्म सेक्टर में रिबाउंड का फायदा मिलेगा. डिक्शन टेक को PLI की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रोथ का फायदा मिलेगा. इसके अलावा AI ट्रांसफॉर्मेंस प्ले को चलते कोफोर्ज के शेयरों पर असर दिख सकता है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मार्केट रिस्क में निवेशकों को क्वालिटी लार्जकैप्स को पहली पसंद में शामिल करना चाहिए. जबकि चुनिंदा ग्रोथ-ओरियंटेड मिडकैप्स पर भरोसा किया जा सकता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications