Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार 4 दिनों की तेजी के बाद आज 21 अगस्त को लाल निशान में खुले. बाजार में मची हलचल के बीच क्वालिटी शेयरों में भी एक्शन है. बाजार की हलचल में कमाई का भी मौका बन रहा है. इसके लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने 5 क्वालिटी शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि शेयरों में निवेश पर 20% तक का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
Kalyan Jewellers
MOFSL ने लॉन्ग टर्म के नजरिए से खरीदारी के लिए Kalyan Jewellers का शेयर पिक किया है. शेयर पर 1 साल से अधिक पीरियड के लिए 650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक 20 अगस्त को 541.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ज्वैलरी सेक्टर का दमदार शेयर 1 साल में निवेशकों को 140 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. शेयर 2024 में अब तक करीब 50 फीसदी का रिटर्न दिया है.
L&T
लॉर्सन एंड टूब्रो के स्टॉक पर ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक 1 साल की अवधि में 16 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. मंगलवार को L&T का शेयर 3574.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर एक साल में निवेशकों को करीब 35 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
Persistent Systems
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी के लिए IT सेक्टर से Persistent Systems के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर लंबी अवधि के नजरिए से 5700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 20 अगस्त को 4929.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. IT स्टॉक सालभर में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है. शेयर बीते 3 महीने में करीब 40 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

Mankind Pharma
शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म ट्रेड के लिए ब्रोकरेज फर्म Mankind Pharma को पिक किया है. फार्मा स्टॉक पर लंबी अवधि के नजरिए से 2650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 20 अगस्त को 2358.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 6 महीने 26 फीसदी उछल चुका है. 2024 में अब तक 17 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है.
KEI Indusdries
केबल और इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने BUY रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 20 अगस्त को 4708.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. स्टॉक 6 महीने में 44 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.1 साल में शेयर ने 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
