Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में एक्शन है. अब चंद दिन बाद नए साल में मार्केट एंट्री करेगा. बाजार ने इस साल यानी 2024 में पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 8-9 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि, मिड और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया है, जिन्होंने 20-25 फीसदी तक की तेजी दिखाई है. बाजार के हलचल में कमाई का भी मौका बन रहा. इसके लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म IIFL सिक्योरिटीज ने शॉर्ट टर्म के लए 3 दमदार स्टॉक दिए हैं.
कमाई के लिए दमदार स्टॉक्स
आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने 27 दिसंबर के लिए एक नोट जारी किया है. इसमें निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल जारी किए हैं. इसके तहत ब्रोकरेज ने निफ्टी के लिए 23500 के पास सपोर्ट और 23900 को रेजिस्टेंस लेवल बताया है. जबकि बैंक निफ्टी के लिए 50900 को सपोर्ट लेवल और 51650 को रेजिस्टेंस लेवल बताया.
आज शुक्रवार को खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म ने 3 शेयरों को पिक किया है. शॉर्ट टर्म नजरिए से IIFL सिक्योरिटीज ने सन फार्मा के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 1890 रुपए का टारगेट दिया है, जिसके लिए अवधि 2-3 दिन रखा है. इसे 1832 से 1842 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है, साथ ही ट्रेड पर 1810 रुपए का स्टॉपलॉस रखें.

ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए हिंदपेट्रो के शेयर को भी लिस्ट में शामिल किया है. शेयर को आज 415 से 419 रुपए की रेंज में खरीदें. इस ट्रेड के लिए 430 रुपए का टारगेट है, जबकि स्टॉपलॉस 411 रुपए है. वहीं, तीसरा शेयर अपोलो टायर है. स्टॉक पर 555 रुपए का अपसाइड टारगेट है. इसे 531 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 538 से 542 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है.
अमेरिकी बाजार ने घरेलू बाजार को छोड़ा पीछे
शेयर बाजार में इस साल तेजी तो दर्ज गई, लेकिन यह तेजी अमेरिकी बाजारों से ज्यादा नहीं रही. अमेरिकी बाजारों ने इस साल करीब 32 फीसदी तक का रिटर्न दिया. डाओ जोंस, नैस्डैक समेत S&P 500 इंडेक्स ने जोरदार तेजी दिखाई. जबकि भारतीय बाजारों ने 25 फीसदी तक का रिटर्न दिया.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications