Stocks to Buy: शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से जोरदार बिकवाली दर्ज की जा रही है. बाजार रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. मौजूदा हफ्ते में जारी बिकवाली के चलते एक्सपर्ट ने आगे भी बिकवाली जारी रहने की आशंका जताई है. कमजोर बाजार में दमदार फंडामेंटल वाले स्टॉक्स फोकस में है, जोकि लॉन्ग टर्म में मोटी कमाई करा सकते हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक्स पिक किए हैं, जोकि 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकते हैं.
शेयर बाजार की हालत पस्त
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई. लगातार 5 दिनों की बिकवाली में निवेशकों को करीब 23 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 13 नवंबर को कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 77,533 और निफ्टी 23,509 का निचला स्तर टच किए. बाजार में आखिरी बार 6 नवंबर को बढ़त दर्ज की गई थी. निफ्टी ऑल टाइम हाई से करीब 10 फीसदी फिसल गया है.
दमदार स्टॉक्स में निवेश का मौका!
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए एलाइड ब्लैंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distilers) के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है. साथ ही 405 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 13 नवंबर को 308 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. एंटीक ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि भारत में इंडियन मेड फॉरेन लीकर बनाने वाली यह 3 सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके पास करीब 8 फीसदी मार्केट शेयर है. पोर्टफोलियो में 4 मिलियनर्स ब्रांड्स शामिल हैं.

आगे चलकर ABD को लेकर अच्छे आउटलुक हैं, क्योंकि बड़े टर्नअराउंड की उम्मीद है. इसके लिए बड़े ट्रिगर्स में प्रीमियम पोर्टफोलियो में नए लॉन्चेज और प्रेस्टीज एंड एबव (P&A) में ब्रांड का बढ़ाना शामिल है, जिसका मजबूत डिस्ट्रीब्युशन नेटवर्क है. साथ की कंपनी का कैपेक्स प्लान भी है, जोकि करीब 5.25 अरब रुपए का है. यही वजह है कि स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है.
नतीजों वाले शेयर भागेगा
एंटीक ने खरीदारी के लिए NMDC के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 294 रुपए का टारगेट प्राइस को बरकरार रखा है. शेयर नतीजों के चलते फोकस में है. सालाना आधार पर मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 1196 करोड़ रुपए हो गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1025 करोड़ रुपए था. इसी तरह आय भी 4014 करोड़ रुपए से बढ़कर 4919 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है.
सितंबर तिमाही में रियलाइजेशन 4.87 रुपए प्रति टन रहा. यह सालाना आधार पर 16.8 फीसदी बढ़ा है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की कैश पोजिशन और हायर वॉल्युम ऑफटेक के लिए कैपासिटी बढ़ाने के प्लान पॉजिटिव ट्रिगर है. यही वजह है कि शेयर पर बुलिश हैं.
फार्मा शेयर भरेगा उड़ान?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने लिस्ट में फार्मा सेक्टर से एल्केम लैब के शेयर को पिक किया है. शेयर पर टारगेट को 4670 रुपए पर बरकरार रखा है. शेयर सितंबर तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में है. दूसरी तिमाही में 3414 करोड़ रुपए की आय रही, जोकि सालाना आधार पर सपाट रही. हालांकि, भारतीय कारोबार में करीब 6 की ग्रोथ दर्ज की.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
