Stocks to Buy: शेयर बाजार में लगातार जारी बिकवाली थम गई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स निचले स्तरों से रिकवर कर रहे हैं. बाजार की रिकवरी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें RIL, UBL, PB Fintech, M&M और Adani Ports जैसे स्टॉक्स शामिल हैं, जिस पर ब्रोकरेज फर्म्स ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है.
टॉप स्टॉक्स पर रखें नजर
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL): ग्लोबल ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर ताजा रेटिंग जारी किया है. इसके तहत शेयर पर 'Overweight' की रेटिंग दी. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से 1,568 रुपए का टारगेट दिया है.
RIL पर ब्रोकरेज ने कहा कि अगले 2 सालों में कमाई बेहतर होने की उम्मीद है. इससे पहले शेयर पर कमोडिटी मुनाफे में कमी की वजह से दबाव देखने को मिला था. कंज्युमर कारोबार में भी ग्रोथ है, जिससे अर्निंग में सुधार की उम्मीद है.
2. PB फिनटेक: ब्रोकिंग फर्म Citi ने PB फिनटेक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 2185 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

3. UBL: ब्रोकिंग फर्म सिटी ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1,800 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक शॉर्ट टर्म में डिमांड चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अगली 2-3 तिमाहियों में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है.
4. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M): ऑटो सेक्चर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म HSBC ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 3,470 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि M&M का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्जिन अगले 12 से 18 महीनों में मीडियम लेवल तक सुधर सकता है.
5. Adani Ports: घरेलू ब्रोकिंग फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अदानी पोर्ट्स के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 1,750 रुपए का टारगेट दिया है.
6. Welspun: ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने वेलस्पन लिविंग पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 185 रुपए का टारगेट दिया है. ताजा नोट के मुताबिक भारत के दिग्गज होम टेक्सटाइल एक्सपोर्टर के तौर पर कंपनी को भारत-US/EU ट्रेड डील्स से फायदा होगा.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
