L&T Stocks to Buy: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी कर रही हैं. तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन के लिहाज से शेयरों में भी हलचल देखने को मिल रहा. इसमें से एक लार्सन एंड टर्बो यानी L&T का शेयर है, जोकि गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 7 फीसदी की मजबूती दिखा रहा. धांसू नतीजों के बाद आगे स्टॉक की कैसी रहेगी चाल? इस पर ब्रोकरेज फर्म ने इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी जारी किया है.
नतीजों के बाद शेयर में क्या करें?
L&T को FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 3395 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर करीब 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. आय में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. जबकि ऑर्डर इनफ्लो में गिरावट दर्ज की गई है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अलधि के लिए 4300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
Q2 में L&T का धमाकेदार परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को दी जानकारी में एलएंडटी ने बताया कि FY25 की दूसरी तिमाही में 3395 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3223 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. इस दौरान आय में 20.6 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ रही. यह सितंबर तिमाही में 51024 करोड़ रुपए से बढ़कर 61555 करोड़ रुपए हो गई है. कामकाजी मुनाफा भी सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है.

L&T के शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने भी बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर पॉजिटिव नजरिया दिया है. शेयर पर 3412 और 3425 रुपए का रेजिटेंस लेवल दिया है. शेयर पर 3396 रुपए सपोर्ट लेवल बताया है.
सितंबर तिमाही में धांसू नतीजे
एलएंडटी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में EBITDA बढ़कर 6362 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5632 करोड़ रुपए रहा था. जबकि मार्जिन में 70 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई. यह 11 फीसदी से घटकर 10.3 फीसदी पर आ गया है.
कितना है एलएंडटी का ऑर्डरबुक?
बाजार को कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रुप का कुल ऑर्डरबुक 5,10,402 करोड़ रुपए का रहा. इसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी इंटरनेशनल ऑर्डर्स का है. यह पिछले साल की समान तिमाही तक के आंकड़ों के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications