Stocks to Buy: शेयर बाजार में बजट से पहले रौनक लौटती दिख रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 29 जनवरी को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव बंद हुए. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जोकि लॉन्ग टर्म में तेजी दिखाने दमखम रखते हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 10 से 15 दिनों के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में अपोलो टायर्स, लिंडे इंडिया, कोटक बैंक समेत अन्य शामिल हैं.
15 दिनों को लिए ब्रोकरेज के पसंदीदा शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए कोटक बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर को 1887 रुपए के आसपास खरीदने की सलाह है. शेयर को 1814 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर पर 15 दिनों के लिहाज से 1992 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. बैंकिंग शेयर का परफॉर्मेंस शॉर्ट टू लॉन्ग टर्म स्थिर रहा है.
HDFC सिक्योरिटीज ने खरीदारी के लिए ऑटो सेक्टर कंपनी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को भी पिक किया है. शेयर को 2861 रुपए के आसपास पिक करें. शेयर पर 2784 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें. 15 दिनों के लिहाज से ऑटो स्टॉक पर 3077 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.

10 दिनों के लिए दमदार शेयर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म लिंडे इंडिया के शेयर को पिक किया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने शेयर को 5943.15-5740 रुपए की रेंज में खरीदारी करें. शेयर पर 5650 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें. शेयर पर अगले 10 दिन के लिहाज से 6370 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पिछले 2 साल में करीब 100 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
अपोलो टायर्स के शेयर पर भी खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज ने कहा कि अपोलो टायर्स फरवरी फ्यूचर्स को 422.25-412 रुपए की रेंज में खरीदें. शेयर पर 405 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें. शेयर पर अगले 10 दिनों की लिहाज से 445 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने शॉर्ट टर्म में खरीदारी के लिए टीवीएस मोटर के शेयर के फरवरी वायदा को भी पिक किया है. शेयर को 2383.5 और 2335 रुपए के स्तर पर खरीदारी की सलाह है. शेयर को 2311 रुपए के स्टॉपलॉस पर खरीदें. स्टॉक पर अगला टारगेट 2526 रुपए का है.
HDFC सिक्योरिटीज ने खरीदारी के लिए LIC के शेयर को खरीदारी की सलाह दी है. सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के शेयर को 822.35-800 रुपए के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. शेयर पर 785 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की राय है. शेयर को 15 दिन के लिए 867 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications