Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा. बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में हल्का करेक्शन दिखा. बाजार पर ऑपरेशन सिंदूर का असर दिखा, जिसमें भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया. वॉर जैसे कंडीशन की वजह से बाजार थोड़ा पैनिक दिखा, लेकिन फिर शानदार रिकवरी दिखी. इसके अलावा फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग का भी असर बाजार पर दिख रहा. हालांकि, रेट में कटौती का अनुमान बेहद कम नजर आ रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयरों में कमाई का मौका बना हुआ है.
शॉर्ट टर्म में बाजार रहेगा स्थिर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिसर्च वॉइस प्रेसिडेंट स्नेहा पोद्दार ने कहा कि बाजार में शॉर्ट टर्म के लिहाज से सपाट कारोबार ही देखने को मिलेगा. क्योंकि इनवेस्टर्स की नजर जियो-पॉलिटिकल टेंशन पर बनीं हुई है. रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट में तनाव और अब भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन से ग्लोबल मार्केट में सुस्ती है. साथ ही ब्याज दरों में कटौती नहीं होने का भी असर रहेगा. उन्होंने डिफेंस सेक्टर में HAL को टॉप पिक बनाया है.
इन स्टॉक्स में निवेश का मौका!
ब्रोकिंग फर्म Sharekhan ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इसमें SBFC फाइनेंस, आदित्य बिड़ला कैपिटल, Satin Creditcare Network, PNB हाउसिंग फाइनेंस समेत PNB का शेयर शामिल हैं. ब्रोकरेज ने कहा कि SBFC फाइनेंस के शेयर पर BUY की रेटिंग है. सेयर 12 महीने की अवधि के लिहाज से 129 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मंगलवार को 96 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा भाव से करीब 34% का तगड़ा रिटर्न दे सकता है.

शेयरखान ने ताजा नोट में खरीदारी के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 228 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 6 मई को 191 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर मौजूदा लेवल से 19% की तेजी दिखा सकता है. Satin क्रेडिटकेअर नेटवर्क के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 201 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 6 मई को 162 रुपए पर क्लोज हुआ था.
PNB हाउसिंग फाइनेंस का शेयर कल 1038 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जिस BUY रेटिंग के साथ 1204 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 16% का रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB के शेयर को पिक किया है, जिस पर 125 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह शेयर मंगलवार को 94 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. यह आर्टिकल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है. शेयर में किसी भी तरह के निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श पर ही करें.)
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
