Stocks to buy or Sell News: प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स को 20,950 अंक के स्तर पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इन्होंने बताया कि कि एक बार निफ्टी 50 इंडेक्स 21,000 के स्तर को निर्णायक रूप से इसे तोड़ देता है, तो 50-स्टॉक इंडेक्स 21,800 अंक से 21,900 अंक के स्तर तक पहुंच सकता है। आज खरीदने के लिए स्टॉक पर, वैशाली पारेख ने तीन इंट्राडे स्टॉक की सिफारिश की है। यह हैं लेमन ट्री, हिमतसिंगका सीड और ओबेरॉय रियल्टी।
- लेमन ट्री: 118.65 रुपये पर खरीदें, लक्ष्य 124 रुपये, स्टॉप लॉस 116 रुपये
- Himatsingka Seide: 171.20 रुपये पर खरीदें, लक्ष्य 185 रुपये, स्टॉप लॉस 168 रुपये
- ओबेरॉय रियल्टी: 1459 रुपये पर खरीदें, लक्ष्य 1610 रुपये, स्टॉप लॉस 1435 रुपये

वहीं कल यानी 6 दिसंबर को ग्लोबल स्तर पर केंद्रीय बैंकों के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दांव के बीच, भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। निफ्टी 50 इंडेक्स 20,961 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया था। वहीं बीएसई का सेंसेक्स 69,744 अंक के नए ऊंचाई के स्तर पर आ गया था, जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 47,259 अंक के नए उच्चतम स्तर पर आ गया है। शेयर बाजार में, स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मिड-कैप इंडेक्स 35,245 के नए शिखर पर पहुंच गया है।
इसके अलावा निफ्टी 50 के लिए आज के आउटलुक पर, वैशाली पारेख ने कहा कि निफ्टी एक बार फिर एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ सकारात्मक नोट पर खुला और उसके बाद सत्र के बाकी हिस्से के लिए 20,950 अंक के क्षेत्र के पास रजिस्टेंस के साथ कंसोलीडेट हो रहा है। नियर टर्म में सपोर्ट 20,500 अंक होगा और एक बार 21,000 अंक से ऊपर निकला तो और भी तेजी दिखा सकता है। ऐसे में यह 21,800 अंक से 21,900 अंक के स्तर तक जा सकता है। पारेख ने आगे कहा कि आज निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 20,800 अंक पर है, जबकि रजिस्टेंस 21,100 अंक पर देखा जा रहा है। बैंक निफ्टी की दैनिक सीमा 46,500 से 47,200 के स्तर पर होगी।
आज के टॉप गेनर
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 1,035.75 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 70 रुपये की तेजी के साथ 5,799.85 रुपये के स्तर पर खुला।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 226.45 रुपये के स्तर पर खुला।
बीपीसीएल का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 477.00 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 80 रुपये की तेजी के साथ 9,293.40 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
एचयूएल का शेयर करीब 54 रुपये की गिरावट के साथ 2,513.20 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,011.30 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 199.70 रुपये के स्तर पर खुला।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 63 रुपये की गिरावट के साथ 5,480.35 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 993.60 रुपये के स्तर पर खुला।
नोट: यहां पर जानकारों की राय बताई जा रही है। लेकिन निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications