Stocks to Buy: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे हफ्ते पॉजिटिव क्लोजिंग दी. बाजार की तेजी में चुनिंदा सेक्टर फोकस में है. इसमें फार्मा सेक्टर भी शामिल है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म Systematix ने खरीदारी के लिए सेक्टर के दमदार स्टॉक्स को पिक किया है. इन शेयरों में सन फार्मा से लेकर फाइजर तक शामिल हैं. अगले 3 साल में GLP-1 में डिमांड-सप्लाई को लेकर अहम बदलाव हो सकता है. भारत में GLP-1 के करीब 1 अरब डॉलर के मौके बन सकते हैं.
खरीदारी के लिए ब्रोकरेज की दमदार पसंद
Systematix ने ताजा नोट्स में सेक्टर के दमदार स्टॉक्स को पिक किया है. सन फार्मा के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. साथ ही स्टॉक पर 2198 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने सिप्ला के शेयर को भी पिक किया है, जिस पर BUY रेटिंग के साथ 1756 रुपए का टारगेट दिया है.

फाइजर के शेयर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने कहा कि लंबी अवधि में 6375 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर बीते 6 महीने में 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. खरीदारी के लिए ऑर्किड फार्मा का शेयर भी लिस्ट में शामिल है. स्टॉक पर BUY रेटिंग दी गई है. साथ ही स्टॉक पर 1823 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
धांसू स्टॉक्स कराएंगे कमाई!
घरेलू ब्रोकरेज फर्म की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Jubilant Pharmova के शेयर में खरीदारी करें. इस स्टॉक पर 1212 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. करीब 19600 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 2024 में अब तक करीब 110 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. यानी निवेशकों का जमा करीब दोगुना से ज्यादा कर दिया है.
फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए Krsnaa Diagnostics के शेयर को भी पिक किया है. स्टॉक पर BUY रेटिंग दी गई है. स्टॉक पर 975 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 6 महीने में करीब 75 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीएसई पर स्टॉक का कुल मार्केट कैप 3,220.26 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है.
अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट?
शेयर बाजार में पिछले हफ्ते लगातार दूसरी बार वीकली बढ़त दर्ज की गई. स्टेट इलेक्शन रिजल्ट्स और दमदार ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिला. यही वजह है कि स्मॉलकैप 2.3 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 4.5 फीसदी बढ़ा. आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा कि निफ्टी के लिए आने वाले हफ्तों में 23700 से 23500 का सपोर्ट जोन और 24500 का टारगेट लेवल है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
