Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बीते हफ्ते ऑल टाइम हाई बनाने के बाद बाजार में लगातार 2 दिन से सुस्ती दर्ज की जा रही है. बाजार की सुस्ती में चुनिंदा शेयर तेजी के लिए तैयार हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को चुना है. इनमें L&T Finance, HDFC Life, Coal India, ITC और Persistent System के शेयर शामिल हैं. ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में करीब 30% तक का रिटर्न दे सकते हैं.
ब्रोकरेज के पसंदीदा 5 शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए NBFC सेक्टर से L&T Finance का शेयर पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 16 सितंबर को 175.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर ने बीते 6 महीने में करीब 17 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी के लिए HDFC Life के शेयर को चुना है. दमदार फंडामेंटल स्टॉक पर लंबी अवधि के लिए 900 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. शेयर सोमवार को 700.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले 6 महीने में 11 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

दमदार स्टॉक्स कराएंगे कमाई
मिडकैप IT सेक्टर से Persistent Systems को ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए पिक किया है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर लंबी अवधि के लिए 6300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 16 सितंबर को 5302.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. 81,998.52 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाले शेयर ने पिछले एक साल में 77 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज फर्म ने माइनिंग सेक्टर से सरकारी शेयर कोल इंडिया को खरीदारी के लिए पिक किया है. MOFSL ने शेयर पर 600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कोल इंडिया का शेयर BSE पर 16 सितंबर को 493.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने पिछले 1 साल में 76 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शेयर ने 2 साल की अवधि में 113 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है.
अच्छे फंडामेंटल वाले धमाकेदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए FMCG सेक्टर से ITC का शेयर पिक किया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर लंबी अवधि के लिए 575 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 16 सितंबर को 512.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले एक साल में 14फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
