Stocks To Buy: शेयर बाज़ार में पिछले कुछ सत्र में अच्छी तेजी देखी गई है। हालांकि त्योहारी सीजन के बीच कई सत्र में बड़ी गिरावट भी देखने को मिला है। पिछले एक साल की बात करें तो सेंसेक्स करीब 1000 अंक चढ़ा है जबकि एक महीने में 800 अंक से अधिक उछला है। हालांकि पिछले 6 महीनों में भारी उताप-चढ़ाव देखने को मिला है।
ऐसे में यदि मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें किसी भी बेहतरीन स्टॉक में लॉन्ग या मिड टर्म में मुनाफा मिलने की संभावना अधिक होती है। इसी कड़ी में दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक साल की अवधि के लिए कुछ स्टॉक्स में निवेश की राय दी है। इसके साथ ही उन्होंने टारगेट प्राइस भी बताए हैं...

यदि आपके पोर्टफोलियो में इन कंपनियों के शेयर हैं तो आप इसे होल्ड कर सकते हैं और यदि नहीं है तो खरीदारी का प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि यहां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करें और मार्केट एक्सपर्ट या किसी वित्तीय जानकार से जरूर राय लें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक साल की अवधि के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप पिक्स में कौन-कौन से शेयर शामिल हैं...
अगले एक साल में इन शेयरों में होगी पैसों की बारिश? मोतीलाल ओसवाल ने टेक्निकल और फंडामेंटल बेसिस पर जिन शेयरों को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है उनमें Acme Solar, Bharti Airtel, BEL, Swiggy और Dalmia Bharat का नाम शामिल है।
Motilal Oswal Fundamental Picks
- 1) Acme Solar -: ब्रोकरेज ने 370 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (13 अक्टूबर) के बंद भाव 283.70 से 30% की ग्रोथ को दर्शाता है।
- 2) Swiggy -: ब्रोकरेज ने 560 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (13 अक्टूबर) के बंद भाव 434.85 से 29% की ग्रोथ को दर्शाता है।
- 3) BEL -: ब्रोकरेज ने 490 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (13 अक्टूबर) के बंद भाव 409.35 से 19% की ग्रोथ को दर्शाता है।
- 4) Bharti Airtel -: ब्रोकरेज ने 2285 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (13 अक्टूबर) के बंद भाव 1955.05 से 18% की ग्रोथ को दर्शाता है।
- 5) Dalmia Bharat -: ब्रोकरेज ने 2660 रुपये का टारगेट दिया है जो सोमवार (13 अक्टूबर) के बंद भाव 2235 से 19% की ग्रोथ को दर्शाता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
