Stocks To Buy; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, गिरावट के इस दौर में भी कुछ स्टॉक्स ने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है। ऐसे में निवेशकों को यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि किन शेयरों में पैसे बनेंगे और किन स्ट़ॉक्स में निवेश से बचना चाहिए?

यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत फंडामेंटल वाले टॉप 5 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इननमें 31% तक की तेजी का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में विविध सेक्टरों के शेयर शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...
कोफोर्ज शेयर प्राइस टारगेट (Coforge Share Price Target)
मोतीलाल ओसवाल ने कोफोर्ज के शेयर के लिए 2400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। पिछले सत्र में यह शेयर 1831 रुपये पर बंद हुआ था। यह टारगेट करेंट प्राइस के मुकाबले 31% अधिक है। कोफोर्ज का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 2004 रुपये और न्यूनतम स्तर 1190 रुपये रहा है।
टाटा स्टील शेयर प्राइस टारगेट (Tata Steel Share Price Target)
टाटा स्टील के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 210 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 166 रुपये पर बंद हुआ था। यह लक्ष्य मौजूदा भाव से 27% अधिक है। टाटा स्टील का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 187 रुपये और न्यूनतम स्तर 123 रुपये है।
टीवीएस मोटर शेयर प्राइस टारगेट (TVS Motor Share Price Target)
टीवीएस मोटर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 4159 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर पिछले सत्र में 3445 रुपये पर बंद हुआ था। यह टारगेट वर्तमान मूल्य से 21% अधिक है। टीवीएस मोटर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3703 रुपये और न्यूनतम स्तर 2170 रुपये दर्ज किया गया है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर प्राइस टारगेट (Bharat Electronics Share Price Target)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 490 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। पिछले सत्र में यह शेयर 410 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे यह लक्ष्य 20% अधिक है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 436 रुपये और न्यूनतम स्तर 240 रुपये है।
आदित्य बिड़ला कैपिटल शेयर प्राइस टारगेट (Aditya Birla Capital Share Price Target)
मोतीलाल ओसवाल ने आदित्य बिड़ला कैपिटल के लिए 380 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 345 रुपये पर बंद हुआ था। यानी लगभग 10% की ग्रोथ को दर्शाता है। आदित्य बिड़ला कैपिटल का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 347 रुपये और न्यूनतम स्तर 148 रुपये रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications