Stocks to Buy: शेयर बाजार में इन दिनों ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेजी से फिसल रहे. बाजार, सितंबर के ऑल टाइम हाई से करीब 10 फीसदी तक फिसल गया है. हालांकि, बाजार में जारी गिरावट पर ब्रेक लगने की उम्मीद है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ताजा नोट्स में बाउंसबैक की बात कही. इसके तहत बाजार में जल्द ही निचले स्तरों से तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज ने गिरते बाजार में खरीदारी के लिए 14 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है, जिन पर खरीदारी की रेटिंग दी है.
शॉर्ट टर्म में बाजार में बाउंसबैक की उम्मीद
जेफरीज ने रिपोर्ट में कहा कि मीडियम टर्म के लिए बाजार पर हमारा सतर्क नजरिया है. इसकी वजह अर्निंग डाउनग्रेड, इक्विटी सप्लाई पर चिंता और आगे 1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर संभावित चिंता है. हालांकि, शॉर्ट टर्म में अभी भी एक बाउंसबैक की उम्मीद है. चीन के बाजार में हाल की तेजी से इमर्जिंग मार्केट में भारत का पीई घटकर 83 फीसदी के लेवल पर आ गया है, जोकि सितंबर 2024 में 105 फीसदी के लेवल पर था.
ग्लोबल ब्रोकरेज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि FY25 की पहली छमाही में जो सरकारी खर्च 15% कम रहा वह दूसरी छमाही में 25 फीसदी बढ़ जाएगी. मौजूदा उच्च स्तरों के बावजूद घरेलू निवेश फिलहाल जारी रहेगा.
खरीदारी के लिए 14 शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी नाम से जारी नोट में 14 स्टॉक्स को पिक किया है. इन शेयरों पर गिरावट में खरीदारी की सलाह दी गई है. डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. दमदार ऑर्डरबुक और आगे अच्छे कारोबारी ग्रोथ के आधार पर शेयर को खरीदारी के लिए चुना गया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5725 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
पब्लिक सेक्टर की कोल इंडिया के शेयर पर भी खरीदारी की सलाह है. ब्रोकरेज ने कहा कि भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ आउटलुक काफी अच्छा है. बिजली खपत की मांग बढ़ने और थर्मल कैपिसिटी बढ़ाने की वजह से फ्यूल वॉल्युम भी बढ़ेगा. ऐसे में कोल इंडिया पसंदीदा स्टॉक है, जिस पर लॉन्ग टर्म के लिए 570 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर का डिविडेंड यील्ड भी 6 फीसदी का है.
भारत के एयरलाइन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडिगो का शेयर भी लिस्ट में शामिल है. स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग है. साथ ही 5100 रुपए का अपसाइड टारगेट है. इंडिगो का मार्केट शेयर डॉमेस्टिक एयर ट्रैवल में करीब 60 फीसदी का है.
लॉन्ग टर्म के लिए धांसू शेयर
गोदरेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज कंज्युमर का शेयर भी फोकस में है. नए मैनेजमेंट के चलते कंपनी में अच्छी ग्रोथ की संभावना है. नए सीईओ सुधीर सेतुपति कारोबारी ग्रोथ की दिशा में एग्रेसिव स्टेप लिए हैं. इसके अलावा सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन से भी शेयर पर भरोसा जताया है. स्टेपल सेक्टर में ब्रोकरेज की टॉप पिक है.
सरकारी बैंकिंग सेक्टर में पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB का शेयर खरीदारी के लिए चुना गया है. शेयर पर 135 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. हाल की गिरावट के बाद शेयर अब एक बार फिर तेजी के लिए तैयार है. जुलाई से सितंबर के दौरान लोन और डिपॉजिट्स में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई.

रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारी के लिए मैक्रोटेक का शेयर पिक किया है. शेयर अपने हाई से करीब 25 फीसदी तक फिसल चुका है. साथ ही प्रोजेक्ट्स को लेकर दमदार आंकड़ों के चलते शेयर पर बुलिश रेटिंग है. चोलामंडलम फाइनेंस के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्टॉक पर 1690 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर अपने पीक से करीब 25 फीसदी नीचे मिल रहा है.
गिरावट में खरीदारी के लिए दमदार स्टॉक्स
मौजूदा मार्केट में FMCG सेक्टर से खरीदारी के लिए डाबर इंडिया का शेयर पिक किया है. सितंबर तिमाही में नतीजे अच्छी नहीं रहे. यही वजह रहा कि शेयर पीक से करीब 20 फीसदी तक फिसला. हालांकि, विंटर सीजन में हेल्थकेयर पोर्टफोलियो को फायदा मिल सकता है. साथ ही मौजूदा स्टॉक प्राइस का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा लग रहा है.
जीएमआर एयरपोर्ट के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 110 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बताते चलें कि शेयर हाई से करीब 20 फीसदी नीचे मिल रहा. लेकिन अब स्थिर एयर ट्रैफिक ग्रोथ आउटलुक, ट्रैवल रिटेल ग्रोथ और एयरो ट्रैफिक में अपवर्ड रीसेट और रियल एस्टेट अनलॉकिंग मौके शेयर में जोश भर सकते हैं.
सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 6450 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. IDFC बैंक के शेयर पर भी खरीदारी की रेटिंग के साथ 85 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज के पसंदीदा शेयर
KEI इंडस्ट्रीज के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5720 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सरकारी कंपनी महानगर गैस यानी MGL के शेयर पर खरीदारी की राय है. होनासा के शेयर पर भी खरीदारी की राय दी है. शेयर पर
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications