Stocks To Buy: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से ग्लोबल मार्केट में हलचल मची हुई है और भारतीय बाजार में भी हाहाकार देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 पर बंद हुआ था और निफ्टी 345 अंक फिसलकर 22,904 के लेवल पर क्लोज हुआ था। हालांकि, कमजोर बाजार में अच्छा क्वालिटी वाले शेयरों में खरीदारी का मौका भी मिल जाता है। इसीलिए ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने तीन शेयरों पर भरोसा जतया है। इनमें 80% की उछाल आने की संभावना जताई गई है।

इन शेयर्स पर जताया भरोसा
ICICI सिक्योरिटीज ने Adani Green Energy, NTPC Green Energy और ACME सोलर होल्डिंग्स पर पॉजिटिव रुख रखा है। ICICI सिक्योरिटीज ने पहले Tata Power और JSW एनर्जी को भी अपने कवरेज में शामिल कर लिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हम एसीएमई सोलर और अडानी ग्रीन पर कवरेज शुरू करते हैं, जबकि एनटीपीसी ग्रीन पर 'खरीदें' और 'जोड़ें' की सलाह देते हैं।
ICICI ने अडानी ग्रीन और एसीएमई सोलर को 1,150 रुपये और 35 रुपये का टारगेट रखा है। इनमें 24 प्रतिशत और 80 प्रतिशत की तेजी की संभावना जताई है। एनटीपीसी ग्रीन में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी की संभावना देखी है।
एनटीपीस ग्रीन और ACME सोलर ने दिया इतना रिटर्न
ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी की संभावना देखी है। NTPC Green Energy का शेयर प्राइस 96.80 रुपये पर बंद हुआ था। एनटीपीसी ग्रीन ने पिछले 1 महीने में 11.15% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। शेयर ने 4 दिसंबर 2024 को 155.30 रुपये का लेवल टच किया था, जोकि 52-वीक हाई भी है।
शुक्रवार को ACME सोलर का शेयर BSE सेंसेक्स पर 192 रुपये पर बंद हुआ था। एसीएमई सोलर ने पिछले 1 महीने में 0.03% का रिटर्न पिछले 1 महीने में दिया है। ACME सोलर के शेयर ने 4 दिसंबर 2024 को 292 रुपये का लेवल टच किया था, जोकि 52-वीक हाई भी है।
अडानी ग्रीन के शेयर ने दिया इतना रिटर्न
Adani Green Energy का शेयर 924 रुपये पर बंद हुआ था और इसके अलावा अडानी ग्रीन ने 1 महीने में 20.26% का तगड़ा रिटर्न दिया है। इसके शेयर ने 3 जून 2024 को 2173 रुपये का लेवल टच किया था, जोकि 52-वीक हाई भी है।
ICICI सिक्योरिटीज ने बताया है कि वे पोर्टफोलियो के लिए कैपिटल एक्सपेंडेचर से लेकर EBITDA, कैपिटल कॉस्ट, रिन्यूएबल रिसोर्सेस, मेशर्स के लिए ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर इन शेयरों पर नजर रख रहे हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने JSW एनर्जी और टाटा पावर अन्य स्टॉक हैं के लिए 632 रुपये और 470 रुपये के टारगेट रखा है।
JSW Energy के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 506 रुपये पर बंद हुआ है और 1 महीने में इस शेयर ने 5.12% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। 2 सालों में इस स्टॉक ने 103% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
टाटा पावर का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 368 रुपये पर क्लोज हुआ था। 1 महीने में इस स्टॉक ने 6.66% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 2 साल में 90.23 का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई है. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले को लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें. गुडरिटर्न्स का मकसद आर्टिकल के जरिए जानकारी पहुंचाना है.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
