Stocks to Buy: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा. दिवाली से पहले तगड़ा करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. नतीजों का भी सीजन चल रहा, जिसमें लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में बैंकिंग सेक्टर की कंपनी डीसीबी बैंक ने भी FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. नेट इंटरेस्ट मार्जिन यानी NIMs में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, मजबूत फीस इनकम से प्रॉफिट में उछाल देखने को मिल रहा. दमदार नतीजों की वजह से ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल ने स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है.
लॉन्ग टर्म में मोटी कमाई की स्ट्रैटेजी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि डीसीबी बैंक के शेयर में खरीदारी की राय है. शेयर पर लॉन्ग टर्म टारगेट 170 रुपए है, जबकि इसका 52-वीक हाई 163 रुपए है. शेयर में शुक्रवार को करीब 6 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ था. ब्रोकरेज फर्म आईडीबीआई कैपिटल ने FY25 की दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर ब्रोकरेज रिपोर्ट जारी किया है.
दूसरी तिमाही में बैंक का दमदार प्रदर्शन
सितंबर तिमाही में बैंक का NIMs में तिमाही आधार पर 12 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की जा रही है, जोकि 3.27 फीसदी पर रही. क्योंकि असेट पर यील्ड में गिरावट देखने को मिली है. एसेट क्वालिटी भी सितंबर तिमाही में स्थिर दिखी. ग्रॉस एनपीए 3.29 फीसदी पर रही, जोकि पिछली तिमाही में 3.33 फीसदी थी. सालाना आधार पर बैंक का डिपोजिट ग्रोथ 20 फीसदी रहा. क्रेडिट ग्रोथ में भी 19 फीसदी की अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई.

दमदार कारोबारी ग्रोथ का अनुमान
ब्रोकरेज ने कहा कि क्रेडिट ग्रोथ CAGR FY24-26 के दौरान 18 फीसदी रहने का अनुमान है. जुलाई से सितंबर के दौरान ब्याज से कमाई यानी NII में तिमाही आधार पर 2.5 फीसदी की बढ़त रही, जिसमें मार्जिन में गिरावट से सपोर्ट मिला. इस दौरान कोर फीस इनकम भी 22 फीसदी बढ़ा. ऊंचे प्रोविजन की वजह से नेट प्रॉफिट के आंकड़े में 18 फीसदी तिमाही दर तिमाही की तेजी दर्ज की गई.
डीसीबी बैंक के मैनेजमेंट ने भरोसा जताया कि निकट अवधि में सालाना रिटर्न ऑफ एसेट यानी ROA 1 फीसदी के पास रह सकता है. साथ ही को-लेडिंग बुक के मुकाबले ऑर्गैनिक बुक में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications