Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर नतीजों के चलते फोकस में हैं. दिसंबर तिमाही के नतीजों के चलते सरकारी कंपनी IREDA का शेयर फोकस में है. शेयर पर ब्रोकरेज ने इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी दी है. ब्रोकरेज फर्म ने आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा कि शेयर में खरीदारी की सलाह है. यह मौजूदा भाव से और आगे जाएगा.
PSU स्टॉक में तेजी का अनुमान
इरेडा का शेयर शुक्रवार को 201 रुपए के भाव पर बंद हुआ. बीते एक साल में करीब 100 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक शेयर आगे 250 रुपए का लेवल टच करेगा. दरअसल, कंपनी को लेकर आउटलुक बढ़िया है. क्योंकि लंबी अवधि में मौके काफी बेहतर हैं. असेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM वैल्यूएशंस को ड्राइव कर सकते हैं.
शेयर के लिए अहम फैक्टर्स
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इरेडा के लिए कई अहम ड्राइवर्स हैं. सोलर, हाइड्रो और मैन्युफैक्चरिंग एयूएम ट्रांसलेशन में मजबूत ग्रोथ, ट्रांसलेशन बढ़त से ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को बूस्ट मिलना समेत विंड पावर ग्रोथ और बढ़ते NPAs की मॉनिटरिंग जरूरत जैसे फैक्टर्स हैं.

Q3 में इरेडा का परफॉर्मेंस
बाजार को दी जानकारी में इरेडा ने बताया कि सालाना आधार पर एयूएम 36.7 फीसदी बढ़ा, जोकि 68960 करोड़ रुपए हो गया है. नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII भी पिछले साल की तुलना में 38.9 फीसदी बढ़ा है. दिसंबर तिमाही में मार्जिन 3.33 फीसदी पर रहा. PPoP 642 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालाना आधार पर 51.5 फीसदी बढ़ा है.
अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 50 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है, जोकि 2.68 फीसदी पर पहुंच गया है. अर्निंग भी सालाना आधार पर 27.8 फीसदी बढ़कर 425 करोड़ रुपए रहा. बीएसई पर इरेडा का कुल मार्केट कैप 54100 करोड़ रुपए के पास है. सरकारी शेयर का 52-वीक हाई 310 रुपए रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications