Stocks To Buy: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स इस साल अब तक 13 फीसदी तक की तेजी दिखा चुका है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने धांसू शेयर को पिक किया है, जिसका नाम ग्लेडिएटर स्टॉक दिया है. इसके तहत शुगर सेक्टर से केपीआर मिल्स के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 3 महीने के लिहाज से टारगेट और स्टॉपलॉस दिया है.
3 महीने में इस लेवल पर पहुंचेगा स्टॉक
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि KPR Mills के शेयर को 976 से 1000 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. शेयर अगले 3 महीने में 1130 रुपए का अपसाइड टारगेट टच कर सकता है. इस ट्रेड के लिए शेयर पर 924 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह है. शेयर बुधवार को 1017.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

शेयर ने दिया धमाकेदार रिटर्न
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक KPR Mills का कुल मार्केट कैप 34,769.32 करोड़ रुपए है. शेयर ने इस साल अब तक 25 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. इस लिहाज शेयर ने सेंसेक्स को आउटपरफॉर्म किया है, जिसने समान अवधि में करीब 13 फीसदी का ही रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर ने करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी निवेशकों का पैसा इस शेयर ने करीब 2 साल में डबल कर दिया है.
शुगर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो सितंबर तिमाही में मिलाजुला प्रदर्शन रहा. कुल आय हल्की गिरावट के साथ 1480.02 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 1510.92 करोड़ रुपए थी. नेट इनकम 201.84 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 205 करोड़ रुपए हो गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
