Stocks To Buy; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्र में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस बीच मंगलवार (20 जनवरी) को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंद होने पर सेंसेक्स 1,065.71 की कमजोरी के साथ 82,180.47 पर जबकि निफ्टी50 353 फिसलकर 25,232.50 पर रहा।

भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच पिछले कुछ महीनों में कई स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिसने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है तो कुछ ने नुकसान भी कराया है। ऐसे में निवेशकों को यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि किन शेयरों में पैसे बनेंगे और किन स्टॉक्स में निवेश से बचना चाहिए? यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म निवेश के लिए टॉप 5 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इनमें 20% तक की तेजी का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में TATA Steel, SBI, BSE, Bajaj Housing Finance, CDSL शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...
SBI hare Price Target | Neutral
SBI को मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग दी है। स्टॉक ₹1037.15 पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने ₹1,100 का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 6 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है।
Bajaj Housing Finance Share Price Target | Neutral
बजाज हाउसिंग फाइनेंस को न्यूट्रल रेटिंग मिली है। स्टॉक 89.80 पर बद हुआ है। मोतीलाल ओसवाल ने ₹105 का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से लगभग 17 प्रतिशत का अपसाइड है।
BSE Share Price Target | Neutral
ब्रोकरेज फर्म ने भी बीएसई को न्यूट्रल रेटिंग दी है। स्टॉक का सीएमपी 2,650.80 रुपये है और 2,950 रुपये का टारगेट दिया है जो लगभग 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।
CDSL Share Price Target | Neutral
सीडीएसएल की रेटिंग न्यूट्रल है। शेयर 1,342.60 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 1,550 रुपये का टारगेट दिया है जो लगभग 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़त को दर्शाता है।
TATA Steel Share Price Target | BUY
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील को BUY रेटिंग दी है। मंगलवार को स्टॉक बीएसई पर 183.45 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 220 रुपये का टारगेट दिया है जो लगभग 20 प्रतिशत की उछाल का संकेत देता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications