Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के एक्शन में कमाई का भी तगड़ा मौका बन रहा है. ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्वसेज ने खरीदारी के लिए बाजार से दमदार स्टॉक्स पिक किए हैं. इन शेयरों में इप्क लैब, वोल्टास, एचसीएल टेक, आरईसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर शामिल हैं. शेयरों पर लंबी अवधि के लिहाज से BUY रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक 12 महीने की अवधि में 30 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
लॉन्ग टर्म के लिए 5 धमाकेदार स्टॉक्स
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए इप्का लैब (IPCA Lab) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर MOFSL ने 1950 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 1495 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से करीब 30% अपसाइड टारगेट दिया है. फार्मा सेक्टर के शेयर ने 2024 में अब तक 37 फीसदी का रिटर्न दिया है.
MOFSL ने खरीदारी के लिए एसी बनाने वाली कंपनी वोल्टास (Voltas) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 2070 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर में 24% तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. करीब 56,581 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 20 सितंबर को 1,946.20 रुपए का 52-वीक हाई टच किया था.

आईटी सेक्टर में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशिय सर्विसेज ने HCL Tech के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की राय दी गई है, जिस पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार को 1923 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से स्टॉक करीब 20% की तेजी दिखा सकता है. बता दें कि स्टॉक पिछले एक साल में 44.62 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
सरकारी शेयर करेंगे धमाल
सरकारी सेक्टर के स्टॉक्स भी खरीदारी की लिस्ट में शामिल है. ब्रोकरेज फर्म ने PSU स्टॉक आरईसी (REC) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 630 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर की क्लोजिंग शुक्रवार को 558.90 रुपए पर हुई थी. स्टॉक मौजूदा लेवल से 16% की तेजी देखने को मिल सकती है. स्टॉक ने 1 साल में करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक 6 दिसंबर को 264.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से करीब 10 फीसदी की रिटर्न दे सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications