Stocks to Buy: शेयर बाजार में बजट से पहले तेज हलचल देखने को मिल रहा. बजट वाले हफ्ते की शुरुआत कमजोर हुई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की गिरावट में दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी का मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को लंबी अवधि के लिए पिक किया है. इन शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर, इप्का लैब्स, एचसीएल टेक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल हैं, जोकि 12 महीने से ज्यादा की अवधि में निवेशकों को 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकते हैं.
खरीदारी के लिए दमदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल ने खरीदारी के लिए हेल्थकेयर सेक्टर से मैक्स हेल्थकेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही लंबी अवधि के लिए 1380 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह शुक्रवार को बंद भाव से 31 फीसदी से ज्यादा है.
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से एक और शेयर पिक किया है. इप्का लैब्स (IPCA Labs) के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1980 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर लंबी अवधि में 31 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.

लंबी अवधि के लिए मजबूत फंडामेंटल स्टॉक्स
MOFSL ने खरीदारी के लिए आईटी सेक्टर में एचसीएल टेक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर कल की क्लोजिंग से 28 फीसदी ऊपर का टारगेट दिया गया है. शेयर पर 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इस लिहाज से शेयर करीब 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से 950 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर मौजूदा लेवल से करीब 28 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑटो सेक्टर में M&M के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 3515 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
