Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन्हीं में से कुछ दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश का बढ़िया मौका भी बन रहा है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 धांसू शेयरों को पिक किया है. इसमें बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक समेत मैक्स हेल्थकेयर के शेयर शामिल हैं. इनमें निवेश पर करीब 37 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
खरीदारी के लिए तगड़े स्टॉक्स
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए नतीजे पेश करने वाली कंपनी LTIMindtree के शेयर को पिक किया है. आईटी सेक्टर की कंपनी पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 12 महीने से ज्यादा की अवधि के लिए 8000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा भाव से करीब 37 फीसदी ऊपर का भाव है.
MOFSL ने खरीदारी के लिए पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 360 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यानी शेयर मौजूदा भाव से करीब 33 फीसदी की तेजी दिखा सकता है.

मिलेगा करीब 30 फीसदी तक का रिटर्न
रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारी के लिए घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अनंत राज लिमिटेड के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 12 महीने से ज्यादा की अवधि के लिए 1100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा भाव से 32 फीसदी ऊपर का टारगेट है.
MOFSL ने खरीदारी वाली लिस्ट में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को भी शामिल किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 29 फीसदी अपसाइड का टारगेट भी दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने बैंकिंग स्टॉक पर 1550 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5वें शेयर के तौर पर हेल्थकेयर सेक्टर के दमदार पिक लिया है. ब्रोकरेज फर्म ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 1380 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा भाव से 29 फीसदी ऊपर का लेवल है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
