Stocks to BUY; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में पिछले कुछ कारोबारी सत्र में जबरदस्त कमजोरी देखी जा रही है और इस गिरावट के साथ अब निफ्टी 25000 की रेंज तक टूट चुका है। इस बीच बुधवार (21 जनवरी) को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिर से बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंद होने पर सेंसेक्स 270.84 अंक की कमजोरी के साथ 81,909.63 पर जबकि निफ्टी50 75 अंक टूटकर 25,157.50 पर रहा। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स 1686 अंक और निफ्टी50 568 अंक गिरा है।

हालांकि, इस भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच पिछले कुछ महीनों में कई स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिसने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है तो कुछ ने नुकसान भी कराया है। ऐसे में निवेशकों को यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि किन शेयरों में पैसे बनेंगे और किन स्टॉक्स में निवेश से बचना चाहिए? यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने मजबूत फंडामेंटल के आधार पर अलग-अलग सेक्टर से 5 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इन शेयरों में 60% तक की तेजी का अनुमान है। शेयरखान द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में Lemon Tree Hotels, Biocon, Asian Paints, Ratnamani Metals, Transport Corporation शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...
Asian Paints Share Price Target
Asian Paints को शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। बुधवार (21 जनवरी) को 2666 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 3360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 29 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2985 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 2125 रुपये है।
Biocon Share Price Target
Bicon को शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। बुधवार (21 जनवरी) को 365 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 462 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 28 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 425 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 290 रुपये है।
Lemon Tree Hotels Share Price Target
Lemon Tree Hotels को शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। बुधवार (21 जनवरी) को 132.50 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 209 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 60 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 181 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 110 रुपये है।
Transport Corporation Share Price Target
Transport Corporation को शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। बुधवार (21 जनवरी) को 996.70 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 1350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 39 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1299 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 875 रुपये है।
Ratnamani Metals Share Price Target
Ratnamani Metals स्टेनलेस स्टील पाइप्स और कार्बन स्टील ट्यूब्स बनाती है।कंपनी के शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। बुधवार (21 जनवरी) को 2037.40 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने 2900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 44 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3044 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 2002 रुपये है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
