Stocks To Buy; Brokerage Top Picks: शेयर बाजार में जारी भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच पिछले कुछ महीनों में कई स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिसने निवेशकों को दमदार कमाई कराई है तो कुछ ने नुकसान भी कराया है। ऐसे में निवेशकों को यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि किन शेयरों में पैसे बनेंगे और किन स्टॉक्स में निवेश से बचना चाहिए?

यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं और आप कुछ ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जिनमें बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो, तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मजबूत फंडामेंटल के आधार पर अलग-अलग सेक्टर से 10 स्टॉक्स को चुना है और साथ में उनमें निवेश के नज़रिए से टारगेट प्राइस भी बताए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, इन शेयरों में 40% तक की तेजी का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल द्वारा सुझाए गए इन स्टॉक्स में InterGlobe Aviation, Bandhan Bank, Indian Bank, HPCL, Waaree Energies, Jindal Stainless, APL Apollo Tubes, Mphasis, KEI Industries और PNB Housing शामिल हैं। तो चलिए डिलेट में जानते हैं...
InterGlobe Aviation Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने 6100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 4910 रुपये से करीब 24 फीसदी अपसाइड को दर्शाता है।
HPCL Share Price Target
ब्रोकरेज ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में HPCL का ज्यादा एक्सपोजर है।अगले 12 महीनों में कई मेगा प्रोजेक्ट्स की शुरुआत और रैंप-अप, जिससे कमाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक के लिए खरीदारी की राय के साथ 600 रुपये का टारगट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 428 रुपये से 40 फीसदी की ग्रोथ को दिखाता है।
KEI Industries Share Price Target
ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है। साथ में कहा है कि कंपनी ने अनुमान से बेहतर कमाई की है। अगले 3-4 साल में रेवेन्यू CAGR +20% रहने का गाइडेंस है। इसके साथ ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 5120 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 3848 रुपये से 33 फीसदी की तेजी को दिखाता है।
Waaree Energies Share Price Target
ब्रोकरेज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इस कंपनी का वैल्यूएशन सम-ऑफ-द-पार्ट्स (SoTP) मेथडोलॉजी के जरिए तय किया गया है। इसके साथ 3514 रुपये का टारगट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 2642 रुपये से 33 फीसदी की ग्रोथ को दिखाता है।
Mphasis Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा अनिश्चितताओं के बीच BFSI एक्सपोजर मजबूत बना हुआ है। स्टॉक के लिए अपनी BUY रेटिंग दोहराते हुए ब्रोकरेज ने FY28E EPS के 30x वैल्यूएशन पर 3,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 2810 रुपये से 39 फीसदी की बढ़त को दिखाता है।
PNB Housing Share Price Target
ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवालन ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है। इसके साथ ब्रोकरेज ने 1200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 860 रुपये के मुकाबले 39 फीसदी की बढ़त को दिखाता है।
Bandhan Bank Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर बाय की रेटिंग को अपग्रेड किया है। बैंक के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस बेहतर काम कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 175 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 142 रुपये से करीब 23 फीसदी के अपसाइड को दर्शाता है।
Indian Bank Share Price Target
ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। रिटर्न ऑन एसेट्स, अपनी पीयर्स में बेस्ट इन क्लास रहे हैं। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल ने अर्निंग्स एस्टिमेट्स बढ़ाए हैं और खरीदारी की राय के साथ 1025 रुपये का टारगट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 897 रुपये से 14 फीसदी की ग्रोथ को दिखाता है।
Jindal Stainless Share Price Target
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के नतीजे उम्मीदों के अनुरुप रहा है और तीसरी तिमाही में कंपनी ने डिसेंट परफॉर्मेंस दी है। इसके साथ मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय के साथ 990 रुपये का टारगट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 757 रुपये से 31 फीसदी की ग्रोथ को दिखाता है।
APL Apollo Tubes Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने कहा है कि कंपनी के मार्जिन में विस्तार से ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को मजबूती मिली है। इसके साथ ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 2350 रुपये का टारगट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस 1976 रुपये से 19 फीसदी की ग्रोथ को दिखाता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications